खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
✍🏻
सीमेंट लूट का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
बीकानेर। जिला पुलिस की
साईबर सैल के हैड कांस्टेबल दीपक
यादव की मदद से पांचू पुलिस ने इलाके
में हुई सींमेट लूट की वारदात का
पर्दाफाश कर चार अपराधियों को धर
दबोचा। जिन्हे न्यायालय में पेश कर
पूछताछ के लिये रिमांड पर लिया गया है।
यह जानकारी देते हुए पांचू सीआई
विकास विश्रोई ने बताया कि केईसी
इंटरनेशनल लिमिटेड कंपनी के मजदूर
18 दिसबर की रात दो ट्रेटर में सीमेंट
लेकर प्लांट पर जा रहे थे तभी कुछ
अज्ञात बदमाशों ने ट्रेटरों पर हमला
करके सीमेंट लूट ली। इस दौरान 259
सीमेंट कट्टे लूट कर भाग गये। ट्रेटर पर
सवार मजदूरों का भी अपहरण कर लिया
गया। इन्हें बाद में दूर नान्दड़ा गांव के
पास छोड़ दिया गया। थाना पुलिस ने इस
वारदात के सिलसिले में गोविन्दराम
नामक मजदूर की रिपोर्ट पर अज्ञात
बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच
पड़ताल शुरू कर दी। दो दिन
की ततीश के बाद पुलिस को
इन युवकों का पता लगा। पांचू
पुलिस थाना प्रभारी विकास
बिश्नोई ने साईंसर गांव के चार
युवकों का गिरतार किया है।
इनमें रामपाल सरावग, रामेश्वर
सरावग, सुनील बिश्नोई व
रामचंद्र रैण शामिल है। पुलिस ने
सीमेंट के कट्टे व गाड़ी भी
बरामद की है, जिसमें सीमेंट
लेकर गए थे। इन चारों को
बुधवार को अदालत में पेश किया
जाएगा। इनसे अन्य चोरी व लूट की
घटनाओं के बारे में भी पूछताछ की जा
सकती है। अपराधियों को दबोचने वाली
टीम में हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार,
देवाराम, साईबर सैल हैड कांस्टेबल
दीपक, कांस्टेबल अन्नाराम, ओमप्रकाश,
धन्नाराम, हेतराम, रामस्वरुप, पुखराज,
कैलाश, गौरव शामिल थे।
C P MEDIA





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...