खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
✍🏻
उपभोक्ता जागरण मंच के बैनर का हुआ विमोचन
बीकानेर। उपभोक्ता जागरण मंच 24 दिसम्बर 2021 राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर उपभोक्ता को करे जागरूक कार्यक्रम रखा है। यह कार्यक्रम जिला उद्योग संघ में आयोजित होगा। उपभोक्ता दिवस से पूर्व कार्यक्रम के प्रचार प्रसार के साथ संस्था के बैनर पोस्टर का विमोचन उरमुल डेरी के अध्यक्ष नोपाराम जाखड़ के मुख्यअतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थापक अध्यक्ष खुशाल चंद व्यास ने की। दैनिक समाचार पत्र कामयाब कलम के संपादक पन्नालाल नागल एडवाकेट संतनाथ योगी व राष्ट्रीय उपभोक्ता मंच के अध्यक्ष मेघराज आचार्य विशिष्ट अतिथि व मुख्यवक्ता के रूप में उपभोक्ता परिषद के प्रदेश सदस्य, सेवादल के प्रदेश सचिव नृसिंह दास व्यास एवं भरत प्रकाश श्रीमाली थे। कार्यक्रम का संचालन संतोष पडि़हार ने किया। उपभोक्ता जागरण मंच के इस कार्यक्रम में प्रेमरतन जोशी (पट्टू महाराज), श्रीमती लक्ष्मीकंवर, बेबी माली, आनन्द सिंह भाटी, कालू माली, मोहम्मद रफीक, गौगी सहित गणमान्य जन उपस्थित थे।
C P MEDIA





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...