खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
✍🏻
हज़ारों करोड़ की कंपनी
कौडिय़ों में बेच डाली?
नई दिल्ली । पनामा पेपर लीक
मामले में सोमवार को ऐश्वर्या राय बच्चन
से प्रवर्तन निदेशालय ने 7 घंटे पूछताछ
की। ऐश्वर्या से उनकी कंपनियों और बैंक
अकाउंट्स के बारे में सवाल हुए। सूत्रों ने
बताया कि ईडी ने ऐश्वर्या से पूछा कि
उन्होंने 50 हजार डॉलर में खरीदी कंपनी
महज 1500 डॉलर में क्यों बेच दी।
अमिताभ बच्चन की बहू बनने के बाद
कंपनियों को बंद क्यों कर दिया गया।
ईडी ने सोमवार को उनसे दिल्ली के
लोकनायक भवन में पूछताछ की। ईडी
के अधिकारी ऐश्वर्या के लिए सवालों की
लिस्ट पहले ही तैयार कर चुके थे। वे
शाम 7.30 बजे ईडी ऑफिस से रवाना
हुईं। सूत्रों के मुताबिक ऐश्वर्या ईडी दतर
के पिछले दरवाजे से निकलीं। उन्होंने
ईडी के सामने केस से जुड़े कुछ
दस्तावेज भी समिट किए हैं।
पनामा पेपर्स में
500 बड़े नाम
दरअसल, पनामा पेपर्स मामले में
भारत के करीब 500 लोगों के शामिल
होने की बात सामने आई थी। इनमें नेता,
अभिनेता, खिलाड़ी, बिजनेसमैन हर वर्ग
के प्रमुख लोगों के नाम हैं। इन लोगों पर
टैक्स की हेराफेरी का आरोप है, जिसको
लेकर टैक्स अथॉरिटी जांच में जुटी है।
पनामा पेपर्स मामले की लंबे समय से
जांच चल रही है। ईडी के अधिकारी देश
की कई बड़ी हस्तियों को जांच में शामिल
कर चुके हैं। इसी कड़ी में एक महीने
पहले अभिषेक बच्चन भी ईडी कार्यालय
में पहुंचे थे। वे कुछ दस्तावेज भी ईडी
अधिकारियों को सौंपे चुके हैं।
बच्चन परिवार
का नाम क्यों
साल 2016 में ब्रिटेन में पनामा
की लॉ फर्म के 1.15 करोड़ टैक्स
डॉक्युमेंट लीक हुए थे। इसमें दुनियाभर
के बड़े नेताओं, कारोबारियों और बड़ी
हस्तियों के नाम सामने आए थे। भारत
की बात करें तो करीब 500 लोगों के
नाम सामने आए थे। इसमें बच्चन
परिवार का नाम भी शामिल है।
C P MEDIA





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...