खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
✍🏻
सैय्यद कमाल शाह पीर बाबा के उर्स पर महफिले मिलाद का आयोजन
बीकानेर 21 दिसम्बर । सैय्यद कमाल शाह पीर बाबा का सालाना उर्स के मौके पर मोहल्ला चुनगरान मस्जिद में महफिले मिलाद का आयोजन किया गया ।
दरगाह इंतजामिया कमेटी के सदर हाजी अहमद हसन कादरी के अनुसार उर्स के तहत पीर गुलाम अल्लाह बक्श चिस्ती की सरपरस्ती में चद्दर जुलुस मोहल्ला चूनगरान ,न्यारियाँ,तेलीवाड़ा रोड होते हुए दरगाह पहुंचा जहाँ चद्दर और अकीदत के फूल चढ़ा कर देश में अमन चेन और खुशहाली की दुआ की I
उर्स पर दोपहर में कुरानखानी का आयोजन किया गया । राष्ट्रीय एकता अभियान के प्रदेशाध्यक्ष हाफिज फरमान अली की जानिब से देग चढ़ाई गयी । रात्रि में मोहल्ला चूनगरान में महफिले मिलाद का आयोजन किया गया । जिसमे अकील खान के नेतृत्व में रूहानी कलाम पढ़ा गया । महफ़िल में दरगाह इन्तेजामिया मिलाद पार्टी, नई युवा मिलाद पार्टी मोहल्ला चूनगरान जाकिर एंड पार्टी, कुचीलपुरा जामी एंड पार्टी, कालू भाई मिलाद पार्टी हमालान ने अपने कलाम पेश किये मोहम्मद फैजान,अलीमोहम्मद चिश्ती ने मिलाद पार्टियों का माला पहनाकर इस्तकबाल किया l उर्स के अवसर पर न्यू युवा मिलाद पार्टी की जानिब से बाद नमाज मगरिब लंगर का आयोजन किया गया l
C P MEDIA





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...