खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
✍🏻
तीरंदाजो : नेशनल कोचिंग कैंप में शामिल होंगे बीकानेर के स्वामी और जोशी
बीकानेर दिनांक 21 दिसंबर 2021 पैरा ओलंपिक के बाद अब एक बार फिर से तीरंदाज श्यामसुंदर स्वामी मैदान पर दिखेंगे। 30 खिलाड़ी नेशनल प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेंगे।
भारतीय खेल प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा नेशनल कोचिंग कैंप आयोजित किया जा रहा है। इसमें देश के चुनिंदा खिलाड़ियों को व प्रशिक्षकों को शामिल किया गया है।
पैरा ओलंपिक के बाद यह पहला नेशनल प्रशिक्षण शिविर होगा जिसमें राजस्थान के तीरंदाजी प्रशिक्षक अनिल जोशी के अलावा तीन अन्य प्रशिक्षक खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
गौरतलब है कि फरवरी माह में आयोजित होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप से पूर्व 20 दिसंबर से 20 जनवरी तक लगने वाले नेशनल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सोनीपत हरियाणा में किया जा रहा है।
शिविर को काफी अहम माना जा रहा है। पैरा ओलंपिक के बाद एक बड़ा इवेंट वर्ल्ड चैंपियनशिप है। जिसमें इसी प्रशिक्षण शिविर के पश्चात आयोजित होने वाली ट्रायल से भारतीय टीम का चयन होगा।
C P MEDIA





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...