खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
✍🏻
टोल पर ट्रक में घुसा
दूसरा ट्रक, धमाका
भीलवाड़ा । भीलवाड़ा के
पास कुराडिया टोल के पास पर्ची कटाने
के लिए खड़े ट्रक को पीछे से दूसरे ट्रक
ने टक्कर मार दी। भीलवाड़ा में रविवार
रात टोल टैस कटवा रहे ट्रक को पीछे
से आए दूसरे ट्रक ने तेज रतार में टक्कर
मार दी। जैसे ही ट्रक ने टक्कर मारी तो
तेज धमाका हुआ। धमाके की आवाज
इतनी तेज थी कि टोल पर मौजूद
कर्मचारी व दूसरे वाहन चालक दहशत
में आ गए। इधर-उधर भागने लगे। भिड़ंत
से पीछे वाले ट्रक के आगे के हिस्से के
परखच्चे उड़ गए। उसका ड्राइवर स्टेयरिंग
में फंस गया। कुछ सेकेंड के बाद लोग
ट्रक के पास गए और पुलिस को सूचना
दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद
पुलिस कुराडिया टोल पर पहुंची। पुलिस
ने जेसीबी की मदद से स्टेरिंग में फंसे
चालक को बाहर निकला। इलाज के बाद
उसे जयपुर रैफर कर दिया गया। रास्ते में
ही उसने दम तोड़ दिया। चालक की
पहचान सीकर जिले के दांतारामगढ़ के
भरीजा गांव निवासी निर्मलसिंह राजपूत
के रूप में हुई है। वह वर्तमान में जयपुर
के नहरी का नाका में रह रहा था।
निर्मलसिंह ट्रक में माल भरकर देवली
मार्ग आ रहा था।
C P MEDIA





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...