खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
✍🏻
20 यूट्यूब चैनल्स के बाद
दो वेबसाइट्स भी ब्लॉक
नई दिल्ली । भारत के
खिलाफ दुष्प्रचार फैलाने से पाकिस्तान
बाज नहीं आता। हालांकि, वह इसमें
सफल नहीं हो पाता औऱ लगातार मुंह की
खाता है। भारत से उसे कड़ा जवाब भी
मिलता है और उसे शर्मिंदगी झेलनी
पड़ती है, लेकिन वह फिर भी नहीं
मानता। भारत सरकार ने इसके मद्देनजर
एक बाद फिर बड़ी कार्रवाई की है। भारत
के खिलाफ दुष्प्रचार और फेक न्यूज
फैलाने के मामले में 20 पाकिस्तानी
यूट्यूब चैनलों के बाद दो वेबसाइट्स को
लाक कर दिया गया है। भारत सरकार ने
इसकी जानकारी दी है। बता दें कि यह
कार्रवाई सोमवार को हुई है। दैनिक
जागरण ने सबसे पहले सोमवार को ही
इसकी जानकारी दे दी थी। भारत सरकार
ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि
खुफिया एजेंसियों के समन्वय में सूचना
एवं प्रसारण मंत्रालय ने इंटरनेट पर भारत
विरोधी प्रचार और फेक न्यूज फैलाने
वाली यूट्यूब पर 20 चैनलों और 2
वेबसाइटों को ब्लाक का आदेश दिया।
C P MEDIA





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...