खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
बसपा सुप्रीमो ने कांग्रेस पर साधा निशाना, भाजपा को भी घेरा
राजस्थान के हनुमानगढ़ में एक दलित युवक की हत्या के मामले को लेकर बोलीं - हत्या अति-दुःखद व निन्दनीय है, लेकिन कांग्रेस हाईकमान चुप क्यों है?
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
***
✍🏻
बसपा सुप्रीमो ने कांग्रेस पर साधा निशाना, भाजपा को भी घेरा
राजस्थान के हनुमानगढ़ में एक दलित युवक की हत्या के मामले को लेकर बोलीं - हत्या अति-दुःखद व निन्दनीय है, लेकिन कांग्रेस हाईकमान चुप क्यों है?
राजस्थान के हनुमानगढ़ में एक दलित युवक की हत्या के मामले को लेकर अब बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। मायावती ने ट्वीट कर लिखा है- राजस्थान के हनुमानगढ़ में दलित की पीट-पीट कर की गई हत्या अति-दुःखद व निन्दनीय है, लेकिन कांग्रेस हाईकमान चुप क्यों है? क्या छत्तीसगढ़ व पंजाब के सीएम वहां जाकर पीड़ित परिवार को 50-50 लाख रुपये की मदद देंगे? बीएसपी जवाब चाहती है। वरना दलितों के नाम पर घड़ियाली आँसू बहाना बन्द करें। मायावती ने किसान और दलितों पर अत्याचार का आरोप लगाते हुए भाजपा पर भी निशाना साधते हुए लिखा है- यूपी के लखीमपुर खीरी जघन्य काण्ड में केन्द्रीय मंत्री के बेटे का नाम सुर्खियों में आना यह भाजपा सरकार की कार्यशैली पर अनेकों सवाल खड़े करता है। ऐसे में बीजेपी अपने मंत्री से खुद ही इस्तीफा ले, तभी वहां पीड़ित किसानों को कुछ न्याय की उम्मीद हो सकती है। बीएसपी की यह मांग है।
अ भा
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...