खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
देखें वीडियो : "मिशन फ्रीडम " का शुभारंभ, पोस्टर विमोचन
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में वरदान हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर के मनोचिकित्सक डॉ. सिद्धार्थ असवाल एवं एन आर असवाल चैरिटेबल संस्था के संयुक्त तत्वाधान मे "मिशन फ्रीडम " का शुभारंभ
👇
🌅
पोस्टर विमोचन
देखें वीडियो
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
***
✍🏻
बीकानेर
देखें वीडियो : "मिशन फ्रीडम " का शुभारंभ, पोस्टर विमोचन
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में वरदान हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर के मनोचिकित्सक डॉ. सिद्धार्थ असवाल एवं एन आर असवाल चैरिटेबल संस्था के संयुक्त तत्वाधान मे "मिशन फ्रीडम " का शुभारंभ
देखें वीडियो
डॉ असवाल ने कहा
नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने कहा
दिनांक 10 अक्टूबर 2021
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में वरदान हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर के मनोचिकित्सक डॉ. सिद्धार्थ असवाल एवं एन आर असवाल चैरिटेबल संस्था के संयुक्त तत्वाधान मे "मिशन फ्रीडम " का शुभारंभ मुख्य अतिथि बिहारी लाल बिश्नोई एमएलए नोखा, डॉ सत्य प्रकाश आचार्य शहर भारतीय जनता पार्टी, बीकानेर द्वारा किया गया। मिशन फ्रीडम का मुख्य उद्देश्य बीकानेर संभाग में उन सभी मानसिक रोगियों को, जो परिवार व अन्य लोगों द्वारा बेड़ियों में जकड़ कर घरों में कैद किए हुए हैं उन्हें मुक्त करवाकर उनका उपचार कर उनको समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।
वर्तमान में जिंदगी की भागदौड़ एवं रिश्तो में तनाव के कारण मानसिक रोगों ने विकराल रूप धारण कर लिया है सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है की मनोरोगी के अंदर सोचने समझने क्षमता समाप्त हो जाती है एवं उसका जजमेंट, पर्सनैलिटी, कॉन्टैक्ट विद रियलिटी एंड इनसाइट लॉस हो जाती है जिसके कारण उसे कुछ भी समझ में नहीं आता है और परिवार जन उसे बेकार मानते हैं विश्व में कुल मनोरोगों का 15% मानसिक रोगी भारत में है तथा भारत की कुल आबादी का 9% हिस्सा मानसिक रोगों से ग्रसित है वहीं दूसरी ओर हमारे देश में 4000 मनोचिकित्सक है जबकि 66 हजार मनोचिकित्सक की जरूरत है जिसके कारण सिर्फ 10 से 15% मानसिक रोगियों को ही इलाज मिल पाता है शेष 80 से 85% मरीजों को मानसिक रोगों का इलाज नहीं मिल पाता है जिसे मेंटल हेल्थ गेप कहते हैं।
साथ ही मानसिक रोगों के प्रति पूर्वाग्रह एवं दुराग्रह के कारण अधिकतर व्यक्ति मानसिक रोगों के इलाज हेतु या तो झाड़ फूंक या टोना टोटका करते हैं या फिर कुछ लोग इसको अपना भाग्य मानकर स्वीकार कर लेते हैं तथा उचित उपचार के अभाव में जिंदगी भर मानसिक रोगी को घर में बेडियो से जकड़ देते है या फिर घर के किसी कोने में बंद कर देते हैं जिस कारण मानव को नारकीय एवं पशुवत जीवन जीने के लिए मजबूर होना पड़ता है। संस्था के मनोचिकित्सक डॉक्टर सिद्धार्थ असवाल, द्वारा आज विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में मिशन फ्रीडम का शुभारंभ किया गया है जो पूरे वर्ष तक मानसिक रोगियों को बेड़ियों से मुक्त करवा कर उनका घर जाकर , फ्री ऑफ कॉस्ट / फ्री में इलाज कर उनको समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रण लिया गया है।
डॉ असवाल ने सभी से अपील की है कि यदि कोई भी ऐसा मानसिक रोगी जिनको बांधकर रखा जाता है या घर के किसी कोने में बंद कर रखा है एवं उसका मनोरोग का उपचार नहीं चल रहा है तो कृपया इन नंबरों 9928966642 पर सूचित करें।
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...