खबरों में बीकानेर
✍🏻
*BAHUBHAHSHI*
*
*
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
*
✍🏻
टीटी में बीकानेर के प्रियांश सिंह भाटी, अरमान बांठिया एवं रिद्धिमा यादव ने मेडल और खिताब जीते
बीकानेर ने इतिहास रच कर 6 मेडल प्राप्त किये
सतगुरु इंटरनेशनल 66 वी राजस्थान राज्य होप्स, कैडेट, सब जूनियर अंडर 13 ,जूनियर अंडर 17 जूनियर अंडर-19 बालक बालिका टेबल टेनिस प्रतियोगिता के समापन समारोह अजमेर के मूलचंद चौहान इंडोर स्टेडियम में बीकानेर के प्रियांश सिंह भाटी ने तीनों वर्ग में सिल्वर मेडल जीता एवं अरमान बांठिया एवं रिद्धिमा यादव ने कैडेट बॉयज कैडेट गर्ल्स में खिताब जीता।
बीकानेर के प्रियांश सिंह भाटी ने कोटा के लक्ष्य तोषनीवाल को 4-2 से हराकर जूनियर वर्ग अंडर- 17 मैं हराकर फाइनल में प्रवेश किया तथा फाइनल में अजमेर के देवांश मुद्गल ने बीकानेर के प्रियांश भाटी को 11-7,12-10 ,11-7 व 11-05 से हराया
अंडर 15 के फाइनल मुकाबले में बीकानेर प्रियांश भाटी को कोटा के लक्ष्य तोषनीवाल ने 3-0 से हराकर फाइनल जीता ।
जूनियर अंडर-19 बालक वर्ग के सेमीफाइनल में प्रियांश भाटी बीकानेर ने जयपुर के आदित्य जैन को 4-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया एवं फाइनल के रोमांचक मैच में देवांश मुद्गल अजमेर ने बीकानेर के प्रयास सिंह भाटी को 4-2 से हराकर खिताब जीता
इस प्रकार बीकानेर के प्रियांश सिंह भाटी को तीनों वर्ग में सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ।
सब जूनियर अंडर 13 सुहानी बांठिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया ।
कैडेट वर्ग में बीकानेर के अरमान बांठिया ने जयपुर के दिव्यांश को 3-1 से हराकर खिताब जीता।
कैडेट बालिका वर्ग में बीकानेर की रिद्धिमा यादव ने जयपुर की समृद्धि को 3-2 से हराकर खिताब जीता।
टीम कोच अविनाश सिंह राठौड़ मैनेजर भवानी सिंह टीम के साथ अजमेर गए थे ।
इस प्रतियोगिता में 18 जिले के एवं भारतीय खेल प्राधिकरण के सहित 19 संस्थानों के 248 प्रतिस्पर्धी बालक एवं बालिका वर्ग की पांच आयु स्पर्द्धाओं में भाग लिया। प्रतियोगिता में बीकानेर ने इतिहास रच कर 6 मेडल प्राप्त किये।
इस मौके पर बीकानेर जिला टेबल टेनिस संघ के सचिव श्री भंवर सिंह कांधल एवं सभी पदाधिकारियों ने इस जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की कामना की।
📎
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर
✍🏻








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...