खबरों में बीकानेर
✍🏻
*BAHUBHAHSHI*
*
*
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
*
✍🏻
रोवर रेंजर देखेंगे बॉर्डर पर जवानों का जज्बा
बी एस एफ के (डी.आई.जी.) ने किया स्काउट शिविर का अवलोकन
1. बी एस एफ के (डी.आई.जी.) ने किया स्काउट षिविर का अवलोकन।
2.।
बीकानेर :- राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वावधान में राज्य स्तरीय राज्य पुरस्कार रोवर रेंजर प्रषिक्षण षिविर का आयोजन दिनांक 06 से 10 सितम्बर 2021 तक स्काउट गाइड प्रषिक्षण केन्द्र रिड़मलसर बीकानेर पर किया जा रहा है। जिसमें पूरे राजस्थान से सभी जिलों से कॉलेज षिक्षा के रोवर रेंजर शामिल हुए है।
बी एस एफ के (डी.आई.जी.) ने किया स्काउट षिविर का अवलोकनः- राज्य पुरस्कार रोवर रेंजर प्रषिक्षण षिविर के मुख्य अतिथि के रूप में बी एस एफ के (डी.आई.जी.) पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ ने षिविर का अवलोकन किया। षिविर अवलोकन के दौरान रोवर रेंजर से अपने जीवन के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि देष की सेवा करने के लिए किसी ना किसी वर्दीधारी संगठन या फोर्स से जुड़ना जरूरी है। स्काउट संगठन भी विष्व का सबसे बड़ा वर्दीधारी संगठन है, जो बालकों को आदर्ष नागरिक बनाने में सहायता करता है। साथ ही कोई भी काम करें उसमें अपना 100 प्रतिषत देंवें तथा उसमें सफलता प्राप्त करे। आज के युवाओं को सीमा सुरक्षा बल, प्ज्ठच्ए ब्प्ैथ् में बढ़चढ़ के भाग लेना चाहिए और करियर में भी लाभ प्राप्त कर सकतें है।
मंडल चीफ कमिष्नर डॉ. विजयषंकर आचार्य ने क्रार्यक्रम में शाब्दिक स्वागत किया। मडंल सचिव देवानन्द पुरोहित ने रोवर रेंजर के क्रार्यक्रम के जानकारी देते हुए स्काउट पाठ्यक्रम के अनुसार बताया कि इस प्रषिक्षण में उत्तीर्ण होने पर राज्यपाल से सम्मानित किया जायेगा।
षिविर संचालक एवं सहायक राज्य संगठन आयुक्त मानमहेन्द्र सिंह भाटी ने पाँच दिवसीय राज्यपुरस्कार रोवर रेंजर प्रषिक्षण षिविर कार्यक्रम की संक्षिप्त जानकारी दी, एवं बताया कि 09 सितम्बर को रोंवर रेंजर साँचू बार्डर का अवलोकन करेगें।
विषिष्ट अतिथि अतिरिक्त संभागीय आयुक्त बीकानेर ए.एच.गौरी ने अपने विद्यार्थी जीवन में स्काउट की गतिविधियों के अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का संचालन बाबू सिंह राजपुरोहित सहा. राज्य संगठन आयुक्त ने किया।
इस प्रषिक्षण में राज्य मुख्यालय से सी.ओ.स्काउट एल.आर.शर्मा, नरेन्द्र खोरवाल, सी.ओ.गाइड सुयष लोढ़ा, ज्योति रानी महात्मा, सोहन गोदारा, ओम प्रकाष, योगेष स्वामी व लक्ष्मण मारू, रोवर कपिल सुथार, राधेष्याम सियाग संचालक मंडल में प्रषिक्षण दे रहे है।
📎
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर
✍🏻







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...