खबरों में बीकानेर
✍🏻
*BAHUBHAHSHI*
*
*
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
*
✍🏻
बीकानेर, राजस्थान : 8 से 10 सितंबर तक बीकानेर, जोधपुर, पाली और नागौर में मध्यम दर्जे से लेकर भारी बारिश की संभावना
राजस्थान में 7 से 10 सितंबर तक
भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट
■
जयपुर । दक्षिणी उड़ीसा और आसपास के
लगने वाले आंध्र प्रदेश तट के ऊपर बंगाल की खाड़ी में
सोमवार को एक कम दबाव का क्षेत्र बन चुका है। यह
अगले दो-तीन दिन तक पश्चिम से उत्तर-पश्चिम दिशा में
आगे बढ़ेगा। इसके चलते अगले पूर्वी राजस्थान में अगले
24 घंटे में राजस्थान में मानसून की गतिविधियों में
बढ़ोतरी होगी। राजस्थान में 7 से 10 सितंबर तक भारी
बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
राजस्थान के पूर्वी हिस्से में सामान्य से अधिक
बारिश होगी, जबकि पश्चिमी राजस्थान में 8 से 10
सितंबर तक बीकानेर, जोधपुर, पाली और नागौर में कुछ
स्थानों पर भारी बारिश होगी। मौसम विभाग की माने तो
अगले एक सप्ताह तक राजस्थान में मानसून सक्रिय रहेगा
और कुछ स्थानों पर भारी तो कुछ में अति भारी बारिश की
चेतावनी दी गई है। मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक
आर.एस. शर्मा के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कम दबाव
का क्षेत्र बन चुका है इसके अलावा मानसून ट्रफ लाइन भी
जयपुर-बीकानेर से होकर गुजर रहा है, जिसके चलते
अगले दो-तीन दिन तक राजस्थान में अच्छी बारिश होगी।
7 व 8 सितंबर को कोटा और उदयपुर संभाग के
ज्यादातर भागों में मध्यम से लेकर भारी बारिश का अलर्ट
जारी किया गया है।
इसके अलावा 9 व 10 सितंबर का असर पूर्वी
राजस्थान में आगे बढ़ेगा और जयपुर, अजमेर, भरतपुऱ,
कोटा व उदयपुऱ संभाग में आगे बढ़ेगा और भारी से अति
भारी का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी राजस्थान की
बात करें तो 8 सितंबर से कम दबाव का असर बढऩा
शुरू होगा। जिसके चलते 8 से 10 सितंबर तक बीकानेर,
जोधपुर, पाली और नागौर में मध्यम दर्जे से लेकर भारी
बारिश की संभावना बनी रहेगी।
माना जा रहा है कि अगले एक सप्ताह तक
राजस्थान में भारी बारिश होगी, जिसके चलते फसलों को
फायदा होगा, साथ ही उन क्षेत्रों को भी संजीवनी मिल
सकती है, जहां मानसून के दौरान अब तक अच्छी बारिश
नहीं हो सकी है।
📎
हिस
युगपक्ष
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर
✍🏻







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...