खबरों में बीकानेर✍🏻
🔎
🔎
*BAHUBHASHI*
🔎
🔎
✒️
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🔎
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🔎
🔎
📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🔎
🔎
🔎
🔎
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना📚
🔎
🔎
✍🏻
बीकानेर : एमपी नगर में लाखों की चोरी, चोरों के निशाने पर बंद मकान...!
बीकानेर । शहर में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है आये दिन अज्ञात चोर बंद मकानों को अपना निशाना बनाते है। दिन भर रैकी के बाद रात को वारदात को अजांम देते है। अभी दो दिन पहले ही कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरों ने बंद मकान में हाथ साफ किया था और नयाशहर थाना क्षेत्र के मुक्ताप्रसाद नगर में एक बंद मकान में अज्ञात चोरों ने चोरी कर लाखों रुपए के जेवरात चुराकर भाग गये। मुक्ताप्रसाद नगर के छह नंबर सेक्टर में रहने वाले प्रेमप्रकाश राजवंशी की जोधपुर निवासी पुत्री की तबीयत ठीक नहीं थी। अप्रैल में वह अपनी पत्नी को साथ लेकर जोधपुर में पुत्री से मिलने जोधपुर गए थे। मकान बंद था। रात को चोरों ने मकान के ताले तोड़े और अंदर घुस गए। कमरे-अलमारियों के भी ताले तोड़े और वहां रखा सोने का मंगलसूत्र, दो चेन, तीन अंगूठियां, दो जोड़े झुमके, दीपक, चांदी की चार जोड़ी पायल, पुराने सिक्के सहित अन्य सामान चुरा ले गए। जब सुबह पड़ोसियों को पता चला तो उन्होंने घर के मालिक को फोन किया। बीकानेर आने पर मकान मालिक ने नयाशहर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।
✍🏻
खुलासा
📒CP MEDIA
🔎
BAHUBHASHI
🔍





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...