खबरों में बीकानेर✍🏻
🔎
🔎
*BAHUBHASHI*
🔎
🔎
✒️
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🔎
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🔎
🔎
📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🔎
🔎
🔎
🔎
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना📚
🔎
🔎
✍🏻
बीकानेर : एक्सीडेंट, एक की मौत, एक घायल
दो लोगों को टक्कर मारने के बाद बोलेरो डिवाइडर पर चढ़ गई और सामने से आ रही दूसरी गाड़ी से भिड़ गई
बीकानेर। शहर के बीछवाल रोड़ पर देर रात को एक बोलेरो चालक ने तेज गति व लापरवाही से चलता हुए सडक़ पर चल रहे दो लोगों को टक्कर मारी दी जिससे एक की मौत हो गई वहीं एक एक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार टक्कर मारने के बाद बोलेरो डिवाइडर पर चढ़ गई और सामने से आ रही दूसरी गाड़ी से भिड़ गई। बीछवाल पुलिस थाने के एसएचओ मनोज शर्मा ने बताया कि बोलेरो गाड़ी खारा से शहर की तरफ आ रही थी।
चालक ने प्राइवेट बस स्टैंड के सामने झुग्गी झौंपड़ी में रहने वाले दो लोगों को टक्कर मार दी। इनमें से 25 वर्षीय जीतूराम कांजर की मौत हो गई और 40 वर्षीय पन्नालाल बावरी घायल हो गया जिसका पीबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे से गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और सामने से आ रही दूसरी गाड़ी से भिड़ गई। चालक मौके से फरार हो गया। दूसरी गाड़ी में सवार दो-तीन लोगों के मामूली चोटें आईं चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
✍🏻
खुलासा
📒CP MEDIA
🔎
BAHUBHASHI
🔍





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...