खबरों में बीकानेर✍🏻
🔎
🔎
*BAHUBHASHI*
🔎
🔎
✒️
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🔎
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🔎
🔎
📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🔎
🔎
🔎
🔎
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना📚
🔎
🔎
✍🏻
मंदसौर-उदयपुर सिटी-मंदसौर प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा का संचालन
रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु मंदसौर-उदयपुर सिटी-मंदसौर प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा का दिनांक 08.07.21 से संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के उपमहाप्रबन्धक (सामान्य) व मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 05835, मंदसौर-उदयपुर सिटी प्रतिदिन स्पेशल दिनांक 08.07.21 से आगामी आदेशों तक मंदसौर से 05.25 बजे रवाना होकर 11.15 उदयपुर सिटी पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 05836, उदयपुर सिटी-मंदसौर प्रतिदिन स्पेशल दिनांक 08.07.21 से आगामी आदेशों तक उदयपुर सिटी से 14.25 बजे रवाना होकर 19.55 बजे मंदसौर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में पिपलिया, मल्हारगढ, हर्कियाखाल, नीमच, जवाईबांध, निम्बाहेड़ा, गंभीरी रोड, शम्भुपुरा, चित्तोडगढ, घोसुंदा, नेतावल, पंडोली, कपासन, भूपालसागर, फतेहनगर, मावली जं., भीमल, खेमली, देबारी व राणाप्रतापनगर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
✍🏻
📒CP MEDIA
🔎
BAHUBHASHI
🔍





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...