खबरों में बीकानेर✍🏻
🔎
🔎
*BAHUBHASHI*
🔎
🔎
✒️
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🔎
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🔎
🔎
📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🔎
🔎
🔎
🔎
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना📚
🔎
🔎
✍🏻
दो राही प्रदेश भाजपा के चलते विपक्ष कमजोर - हेम शर्मा -
खबर अपडेट
राजस्थान कांग्रेस में आपसी खींचतान के बावजूद विपक्ष कमजोर ही लगता है। मुद्दों पर भाजपा कांग्रेस सरकार को मनाने जैसी ताकत नहीं रखती। दरअसल भाजपा में वसुंधरा राजे अलग थलग है। यही आपसी गुटबाजी से घिरी कांग्रेस की ताकत है। अशोक गहलोत कई बार प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय भाजपा को घेर चुकें है। प्रदेश भाजपा इन स्थितियों में मिमियाने की स्थिति में दिखाई दी। राजस्थान भाजपा में प्रभावी नेतृत्व और सक्रिय संगठन की नितांत कमी खल रही है। इससे ज्यादा तो वसुंधरा राजे का समर्थक मंच और उनसे जुड़े कार्यकर्ता सक्रिय और प्रभावशाली जान पडते हैं। जैसा आभास भाजपा के पदाधिकारियों की ओर से जाहिर किया जा रहा है उससे माना जा रहा है केंद्रीय नेतृत्व वसुन्धरा राजे को हाशिये पर लाना चाहता है। मोदी और अमित शाह राजे को भाव नहीं दे रहे हैं। इस आपसी राजनीतिक अस्तित्व की लड़ाई का भान राजे के प्रस्तावित देव दर्शन यात्रा में छिपा था जो बाद में निरस्त कर दी गई। राजेश पायलट का विद्रोह सफल नहीं हुआ इसके भी कई राज और कयास लगाए जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह को प्रदेश की राजनीति में उतारने के कयास भी सच साबित नहीं हो पाए हैं। इससे पहले केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को भी राजस्थान की राजनीति में उतारने की सुगबुगाहट हुई थी, परन्तु बात सिरे नहीं चढ़ पाई। राजस्थान सरकार का कमोबेश आधा कार्यकाल निकल गया है। राज्य विधानसभा के अगले चुनाव की शतरंज बिछाने और चालें चलने का समय आता ही दिखाई दे रहा है। अभी प्रदेश भाजपा दो राहों पर चल रही है। कांग्रेस ने तो पायलट को ठोक पीटकर सीधी राह चलना सीखा दिया है। भाजपा की सीधी सड़क बनना मुश्किल लगती है। राजे केन्द्रीय नेतृत्व के सामने तनकर खड़ी है। उनके पास जन बल की ताकत भी है और नेतृत्व क्षमता भी। देखते हैं दो राही प्रदेश भाजपा का क्या हश्र होता है।
✍🏻
📒CP MEDIA
🔎
BAHUBHASHI
🔍





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...