*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
राजस्थान : प्री-मानसून का प्रभाव, चलेगी आंधी बरसेगी बूंदें
राजस्थान में प्री-मानसून का असर : 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा, 16 जिलों में हो सकती है हल्की बारिश
जयपुर
देश में मानसून केरल पहुंचने के साथ ही राजस्थान में भी प्री-मानसून का असर नजर आ रहा है। प्रदेश की राजधानी जयपुर सहित कई प्रमुख शहरों में रविवार को अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश के साथ आंधी चलने का अनुमान है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जयपुर, चुरू, सीकर, कोटा, बारां, अलवर जिलों और आसपास के अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान है।
इसी तरह, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, बूंदी, कोटा, बीकानेर, बाड़मेर, जालोर, जैसलमेर, जोधपुर और सिरोही जिले और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश के साथ आंधी आ सकती है। प्रमुख शहरों की बात करें तो राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहा और न्यूनतम 25 डिग्री रहा। यहां शनिवार को कई हिस्सों में बारिश हुई। इससे गर्मी से निजात मिली। कुछ घंटे बाद ही उमस होने से लोग परेशान होते रहे।
शनिवार को पाली रहा सबसे ज्यादा गर्म, बीकानेर में सबसे ज्यादा बारिश
शनिवार को दोपहर तक तेज गर्मी के बाद अचानक मौसम बदला और आसमान में काले बादल छा गए थे। इसके बाद कई जिलों में बारिश हुई। ओले भी गिरे। सबसे ज्यादा 13 एमएम बरसात बीकानेर में दर्ज की गई। आमतौर पर प्रदेश के कई जिलों में जून में पारा 50 डिग्री के आसपास रहता है। जो इस बार नीचे आ गया है। शनिवार को प्रदेश के 7 शहरों में तापमान 40 डिग्री रहा। इनमें 41.5 डिग्री के साथ पाली सबसे गर्म शहर रहा।
प्रमुख शहरों का तापमान
प्रमुख शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
अजमेर 38.8 23.0
भीलवाड़ा 34.9 21.5
अलवर 38.5 24.6
जयपुर 39.2 25.9
पिलानी 39.3 23.7
सीकर 37.2 22.5
कोटा 39.2 23.7
सवाईमाधोपुर 41.0 28.0
बूंदी 40.8 26.2
चित्तौड़गढ़ 32.2 22.1
डबोक उदयपुर 33.5 23.1
बाड़मेर 41.2 29.0
पाली 32.0 21.6
जैसलमेर 39.8 28.0
जोधपुर 39.9 28.0
फलौदी, जोधपुर 40.0 27.8
बीकानेर 40.6 24.9
चुरू 41.3 25.7
गंगानगर 40.0 27.4
धौलपुर 40.7 26.3
करौली 41.5 26.3
पाली 41.5 27.4
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...