*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*

*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
नोखा में नीकू व पीकू वार्ड की स्थापना पर चर्चा करने सीएचसी पहुंचे विधायक बिश्नोई
नोखा 6 जून 2021 ।
नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने सीएचसी नोखा पहुंचकर कोरोना की थर्ड वेव की आंशका जो सर्वाधिक बच्चो को प्रभावित करेगी को देखते हुए नियो नेटल इंटेंसिव केयर यूनिट-नीकू एवं पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट-पीकू वार्ड की तैयारी हेतु सीएचसी प्रभारी डाॅ. सुनिल बोथरा के साथ वार्डो का निरीक्षण किया और तैयारी के संबंध में चर्चा की । इस दौरान वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅ. पी सी तंवर व शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅ. किशन चौहान, डॉ मान तथा नर्सिंग अधिकारी श्यामसिंह, बस्तीराम उपस्थित रहे ।
विधायक बिश्नोई ने सीएचसी में नियो नेटल इंटेंसिव केयर यूनिट-नीकू व पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट-पीकू वार्ड बनाने हेतु वार्डो में जगह देखी । ग्राउंड फ्लोर पर लेबर रूम के पास नियो नेटल इंटेंसिव केयर यूनिट-नीकू वार्ड बनाया जाएगा जिसमे 5 सर्वो कंट्रोल्ड रेडियंट वार्मर लगाए जाएंगे और उसके साथ वाले कक्ष में 5 बेड नवजात शिशु को ब्रेस्ट फीडिंग करवाने हेतु माताओ के लिए लगाए जाएंगे और इसी प्रकार फर्स्ट फ्लोर पर पूर्व में संचालित मालन्यूट्रिशन ट्रीटमेंट सेंटर-एमटीसी में 5 से 7 बेड का पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट -पीकू वार्ड तय किया । साथ ही उसके बगल में एक रूम इतने ही बेड का स्टैंड बाई मॉड पर तैयार रखा जाएगा जो जरूरत पड़ने पर पीकू में काम लिया जा सकेगा ।
विधायक बिश्नोई ने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर ब्लाॅक स्तर पर कम से कम 5 बेड का नियो नेटल इंटेंसिव केयर यूनिट-नीकू वार्ड व 5 बेड का पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट-पीकू वार्ड बनाने का निर्णय लिया है । इसी सिलसिले में आज शिशु रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ चर्चा की और उपलब्ध उपकरण एवं आवश्यक उपकरणो के बारे में भी चर्चा की है । नियो नेटल इंटेंसिव केयर यूनिट-नीकू वार्ड नवजात बच्चों के लिए होगा एवं पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट-पीकू वार्ड एक माह से बड़े बच्चों के लिए होगा ।
विधायक बिश्नोई ने कहा कि नियो नेटल इंटेंसिव केयर यूनिट-नीकू एवं पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट -पीकू वार्ड के लिए आवश्यक उपकरण एवं संसाधन जिला प्रशासन से लेने के प्रयास करेंगे और जो उपकरण बाकी रहेगे वो विधायक कोष से खरीदे जायेगे । इन वार्डों के लिए उपकरण व संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जायेगी ।
विधायक बिश्नोई ने कोरोना की द्वितीय लहर के पीक समय में नोखा सीएचसी में संचालित कोविड केयर सेंटर के जिले भर में सर्वश्रेष्ठ संचालन के लिए वरिष्ठ चिकित्सकों के निर्देशन में काम करने वाले युवा चिकित्सकों व नर्सिंग अधिकारियों की पीठ थपथपाई और संभावित तीसरी लहर को देखते हुवे समुचित तैयारियों के साथ वरिष्ठ चिकित्सकों, युवा चिकित्सको व नर्सिंग अधिकारियों को मुस्तेदी के साथ जुटने का आह्वान किया ।
विधायक बिश्नोई ने सीएचसी प्रभारी के साथ सोनोग्राफी मशीन के लिए चिन्हित कक्ष का निरीक्षण किया व जल्द ही सोनोग्राफी मशीन उपलब्ध करवाने व सोनोग्राफर की जल्द ही नियुक्ति करवाने की बात कही ।
सीएचसी नोखा को मिले दो वैंटीलेटर
विधायक बिश्नोई ने बताया कि जिला कलेक्टर से सीएचसी नोखा हेतु पिछले दिनों से वैंटीलेटर व बाईपेप मशीन के लिए प्रयास कर रहे थे । फिलहाल सीएचसी नोखा को दो वैंटीलेटर मिले है व बाईपेप जल्द ही मिल जाएंगे ।
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...