✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
कोरोना : मिलकर हरा रहे फिर भी पॉजिटिव केस आ रहे, आज एक बच्चे सहित इतने केस रिपोर्ट हुए
बीकानेर। कोविड की दूसरी लहर बीकानेर से लगभग समाप्ति की ओर है। रविवार सुबह पहली रिपोर्ट में महज 17 पॉजिटिव केस मिले हैं। आने वाले दिनों में दिनभर में पॉजिटिव का आंकड़ा सिंगल डिजीट में आ सकता है,बशर्ते कोविड प्रॉटोकॉल की पालना की जाये। वहीं दूसरी रिपोर्ट में 13 नये संक्रमित मामले सामने आएं है। बीकानेर के जिन सेंटर्स पर पॉजिटिव की संख्या सौ से ऊपर पहुंच रही थी,वहीं पर कुछ केस ही पॉजिटिव आ रहे हैं। बीकानेर में एक्टिव केस भी अब काफी कम हो गए। बीकानेर में महज 740 एक्टिव केस रह गए। वहीं पीबीएम अस्पताल में भर्ती रोगियों की संख्या भी कम हो रही है। पीबीएम सहित सभी हॉस्पिटल्स में भर्ती रोगी अब 265 रह गए हैं। पहले यह संख्या एक हजार से अधिक थी। इसके अलावा कोविड केयर सेंटर्स पर 13 और होम क्वारैंटाइन 462 रोगी है। शनिवार को ही 219 संक्रमित ठीक हो गए। इतना ही नहीं बीकानेर में मौत के आंकड़े भी धीरे धीरे कम हो रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर पीक पर रहने हुए चिकित्सा विभाग हर रोज पंद्रह मौत बता रहा था लेकिन अब यह आंकड़ा सिमटकर दो-पांच तक रह गया है।
एक बच्चा भी पॉजिटिव
बीकानेर में शनिवार को सैपल देने वाले करीब साढ़े सात सौ टेस्ट में छह साल के करणी नगर के एक बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं एक सत्रह साल का युवक भी पॉजिटिव है। पीबीएम कोविड ओपीडी में 140 टेस्ट में महज 3 पॉजिटिव केस हैं। इसके अलावा अक्कासर में एक, श्रीडूंगरगढ़ में एक, बीकानेर सैटेलाइट में पांच, नापासर में दो, नाल एयरफोर्स में दो, गंगाशहर सैटेलाइट में तीन पॉजिटिव केस है।
रेल मार्ग से बीकानेर आ रहे यात्रियों ने ही पिछली बार बीकानेर में सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस बढ़ाये थे। अब जब बीकानेर में कोरोना खत्म होने के कगार पर है तब रेलवे स्टेशन के सैंपल में फिर पॉजिटिव आ रहे हैं। शनिवार को रेलवे स्टेशन पर लिए गए सैंपल में 30 से ज्यादा अंडर प्रोसेस है। इनमें आधा दर्जन से अधिक पॉजिटिव आ सकते हैं।
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...