*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*

*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
वीडियो क्लिप देखें -
राठौड़ ने साधा मंत्री कल्ला पर निशाना : बोले-
यह शर्मनाक है कि जलदाय मंत्री के
शहर में लोगों को पानी खरीदना पड़ा
बिजली कंपनी से काम नहीं करा पा रही सरकार
बीकानेर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र
राठौड़ ने बीकानेर में पानी-बिजली की समस्या के साथ ही
कोरोना रोगियों के इलाज में रही लापरवाही का ठीकरा कैबिनेट
मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला पर फोड़ा है। राठौड़ ने कहा कि जलदाय
मंत्री के शहर में ही अगर पानी खरीदकर पीना पड़े तो इससे ज्यादा
शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि सरकार में आते
ही बिजली कंपनी को हटाने का वादा करने वाली कांग्रेस अब
तक उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सकी।
यहां पत्रकारों
से वर्चुअल मीटिंग करते हुए राठौड़ ने कहा कि बीकानेर में
नहरबंदी के दौर में आम आदमी को इतना पानी भी नहीं दिया गया
कि वो न्यूनतम जरूरतों को पूरा कर सके। पीने का पानी भी
खरीदना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली कंपनी दोनों
हाथों से लूट रही है, लेकिन मंत्री बीकानेर के होकर भी कुछ नहीं
कर पा रहे हैं। उन्होंने माना कि बीकानेर और कोटा में कंपनी को
हम लेकर आए थे, लेकिन उससे वर्तमान सरकार काम नहीं
करवा पा रही।
तुष्टिकरण का आरोप : राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस सरकार
एक बार फिर तुष्टिकरण कर रही है। भुट्टा चौराहे पर पिछले दिनों
एक निर्माण को लेकर सरकार ने एक पक्ष का साथ दिया। दूसरे
पक्ष ने विरोध किया तो उन पर कार्रवाई की गई। शांतिपूर्वक तरीके
से ज्ञापन देने गए लोगों पर भी एफआईआर दर्ज करवा दी गई।
वैसीन बर्बाद कर रहे हैं : राठौड़ ने कहा कि राज्य सरकार
वैसीनेशन मैनेजमेंट में विफल रही है। बड़ी संया में वैसीन
बर्बाद की जा रही है। प्रबंधन घटिया होने के कारण वैसीन को
फेंका जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री के प्रयास रोके : उन्होंने आरोप लगाया कि
जब केंद्रीय मंत्री बीकानेर के सांसद अर्जुनराम मेघवाल सेना के
सहयोग से एक सेंटर स्थापित कर रहे थे तो राज्य सरकार ने इस
कार्य में अड़ंगे लगाए। अगर नबे बेड्स का एक अस्पताल अलग
से शुरू होता तो कुछ ओर लोगों की जान बच सकती थी। राज्य
में जगह-जगह कांग्रेस कोरोना रोगियों के इलाज में राजनीति
करती रही।
युगपक्ष
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...