*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
राजीव यूथ क्लब शहरी क्षेत्र को करेगा सेनेटाइज्ड
ऊर्जा मंत्री की प्रेरणा से अभियान प्रारम्भ, निगम आयुक्त ने दिखाई हरी झंडी
बीकानेर, 5 मई। शहरी क्षेत्र को सेनेटाइज्ड करने के राजीव यूथ क्लब के अभियान की शुरूआत बुधवार को हुई। नगर निगम आयुक्त एएच गौरी ने क्लब की तीन छोटी गाड़ियों का हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर अधिक खतरनाक है। इससे बचने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को सतर्क रहना जरूरी है। सरकार द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। कोरोना के विरूद्ध इस जंग में स्वयंसेवी संस्थाओं की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राजीव यूथ क्लब द्वारा लगातार सामाजिक सरोकार के कार्य किए जा रहे हैं। यह दूसरों के लिए अनुकरणीय है।
क्लब के अध्यक्ष अनिल कल्ला ने कहा कि ऊर्जा मंत्री डाॅ. बी. डी. कल्ला के निर्देश और प्रेरणा से यह अभियान प्रारम्भ किया गया है। शहरी क्षेत्र की वे तंग गलियां जहां निगम के बड़े वाहन सेनेटाइज नहीं कर सकेंगे, वहां इन छोटी ट्रेक्टर ट्रोलियों के माध्यम से सेनेटाइजेशन का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संकट के वर्तमान दौर में क्लब के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य आमजन के साथ हैं।
इस अवसर पर महेन्द्र कल्ला, प्रमोद खजांची, अशोक गहलोत फैन्स क्लब के संयोजक ऋषि कुमार व्यास, राजीव यूथ क्लब के सचिव सुरेश व्यास, झूमर सोनी, रमेश अग्रवाल, श्रवण रंगा, राहुल व्यास, मुकेश रामावत, लक्की बिस्सा, अनिल बिस्सा, नवरंत सिंघवी तथा उपेन्द्र श्रीमाली आदि मौजूद रहे।
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...