*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
कोरोना इन राजस्थान : सख्ती का असर, पॉजिटिव से नेगेटिव की तुलना में कम रिपोर्ट हुए संक्रमित
#राजस्थान_सतर्क_है
*दो माह बाद सुखद खबर, संक्रमितों से अधिक रही कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या*
जयपुर, 5 मई। चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर रघु शर्मा ने कहा कि प्रदेश के लिए बुधवार का दिन बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच थोडी राहत भरा रहा। करीब 2 माह बाद प्रतिदिन आने वाली कोरोना रिपोर्ट में ठीक हुए मरीजों को संख्या पॉजिटिव मरीजों से अधिक रही।
डॉ शर्मा ने कहा की बुधवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या 16815 रही, जबकि रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या 17022 जा पहुंची। उन्होंने कहा कि 1 मार्च को संक्रमित मरीजों की संख्या 119 थी, जबकि पॉजिटिव से नेगेटिव होने वालों की संख्या 123 थी। उसके बाद से कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा देखा गया।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में अब करीब 1 लाख 96 हज़ार एक्टिव मरीज है, लेकिन यदि आमजन जन अनुशासन पखवाड़े का सख्ती से पालन करे तो इस संख्या को तेज़ी से घटाया जा सकता है। उन्होंने कहा की प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा के स्तर में तेजी से सुधार हुआ है जिसके कारण कोरोना से होने वाली मृत्यु दर में भी गिरावट आ रही है।
चिकित्सा मंत्री ने बताया कि संक्रमितों की संख्या में कमी आमजन की समझदारी व सरकार द्वारा चलाए जा रहे 'रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़ा' का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आमजन आगे भी यदि इसी तरह सहयोग करते रहेंगे और बेवजह घर से बाहर नहीं निकलेंगे व कोविड के प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करेंगे तो जल्द ही हम कोरोना जैसी महामारी से निजात पा सकते हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के सरकार के युद्ध स्तर पर प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि मरीजों की जरूरत और उपलब्ध संसाधनों के अनुसार आमजन को ऑक्सीजन, जरूरी इंजेक्शन उपलब्ध करवाई जाने की व्यवस्था करवाई जा रही है।
डॉ शर्मा ने कहा कि किसी भी लक्षण का पता चलते ही कोरोना टेस्ट कराना ना भूलें। ज्यादा से ज्यादा टेस्ट करवाकर हम कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोक सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का ध्यान कोरोना टेस्टिंग पर है। प्रदेश में वर्तमान में 80 हजार से ज्यादा कोरोना टेस्ट प्रतिदिन किए जा रहे हैं। जल्द ही विभाग डेढ़ लाख से ज्यादा टेस्ट प्रतिदिन करने की क्षमता विकसित कर लेगा।
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...