*BAHUBHASHI*
✒️
*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
राजस्थान में ऑक्सीजन की कमी नहीं होने दी जायेगी
राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से कोरोना प्रबंध व्यवस्था के बारे में ली जानकारी
लोकसभा अध्यक्ष, केन्द्रीय चिकित्सा मंत्री, केबिनेट सेक्रेटरी, गृह सचिव से चर्चा की
जयपुर, 23 अप्रैल। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कोरोना की स्थिति के सबंध में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत से चर्चा की और प्रदेश में कोरोना नियंत्रण के लिए किए जा रहे उपायों और बचाव के लिए की जा रही प्रबंध व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।
मुख्यमंत्री से वार्ता पश्चात उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, केन्द्रीय केबिनेट सेक्रेटरी, गृह सचिव आदि से भी प्रदेश के हालात पर विशेष रूप से चर्चा की। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार स्तर पर यह आश्वासन दिया गया है कि राजस्थान में कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन की किसी स्तर पर कमी नहीं आने दी जाएगी।
श्री मिश्र ने गुरूवार को ही कोरोना से बचाव के लिए भावपूर्ण अपील भी की थी और लोगों को कोरोना प्रोटोकोल की पालना करते हुए सावधानी और सतर्कता बनाए रखने पर जोर दिया था। उन्होंने लोगों को जन अनुशासन पखवाड़े के दौरान घरों से बाहर नहीं निकलने, पाबंदियों की पालना करने, दूरी बनाए रखने, मास्क आवश्यक रूप से पहनने तथा स्वच्छता नियमों की पालना करने का फिर से अनुरोध किया है।
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...