🥇
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🙏
भामाशाह एवं सरकार एक दूसरे के पूरक - पच्चीसिया
March 06, 2021
0
*BAHUBHASHI**खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
📰
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
👍
👇
👇
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
✍️
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com ✒️
👇
👇
👇
☑️
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
📝 ✍️राजकीय माध्यमिक विद्यालय पवनपुरी दक्षिण विस्तार बीकानेर
भामाशाह एवं सरकार एक दूसरे के पूरक - पच्चीसिया
बीकानेर / बालक की अन्तनिर्हित प्रतिभा व क्षमता को पहचान कर उसे उद्घाटित करने का महनीय कार्य शिक्षक व समाज को करना होता है यह विचार मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा बीकानेर राजकुमार शर्मा ने शुक्रवार को राजकीय माध्यमिक विद्यालय पवनपुरी दक्षिण विस्तार बीकानेर परिसर में आयोजित वार्षिक उत्सव पूर्व छात्र स्नेह मिलन एवं भामाशाह सम्मान कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये । मुख्य अतिथि शर्मा ने विद्यालय विकास में योगदान देने वाले भामाशाहों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार के साथ साथ भामाशाहो से मिलने वाले आर्थिक सहयोग के कारण ही सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चे लाभान्वित हो रहे है और नामांकन भी निरन्तर बढ़ रहा है । इससे पूर्व कार्यक्रम में बच्चो ने सास्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियाँ दी वही कोरोना काल में आनलाइन शिक्षण कार्य में सहयोग करने वाले शिक्षकों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया । भामाशाहो द्वारा विद्यालयो में किये योगदान पर माल्यार्पण के साथ स्वागत अभिनन्दन करते हुए यादगार स्मृति चिन्ह दिये गये । इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बीकानेर जिला उधोग संघ के अध्यक्ष डीपी पच्चीसिया ने कहा कि बालक के सर्वागीण विकास में शिक्षकों के योगदान का भुलाया नहीं जा सकता । उन्होंने कहा कि भामाशाह एवं सरकार एक दूसरे के पूरक के रूप में सहयोगी रहने से ही सरकारी विद्यालयो एवं अध्ययनरत विद्यार्थियो का विकास पूर्ण रूपेण हो सकेगा । उन्होने कहा कि सरकार योजना के साथ साथ जनसहभागिता भी आवश्यक है ताकि सरकारी विद्यालयों में संसाधनो के माध्यम से अध्ययनरत बालक बालिकाओं के विकास को आगे बढाया जा सके । डाइट व्याख्याता श्रीमती सन्तोष टाटिया ने कहा कि हमारा बालक आत्मबल व विश्वास से लबरेज होना चाहिए इसके लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया । विशिष्ठ अतिथि पार्षद पुनीत कुमार शर्मा ने कहा कि शिक्षा के नवाचारो से शिक्षा में गुणवता बढ़ेगी इसलिए समय समय पर शिक्षक नवाचारो से जुड़े रहे तथा क्रियात्मक रूप से प्रयोग करने से विद्यार्थी भी शिक्षा से जुडेगा । उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में कोई भी बालक सुविधाओं के अभाव में विद्यालय न छोड़े इस और समाज एवं विद्यालय परिवार को जागरूक रहना होगा । विशिष्ठ अतिथि पार्षद जामनलाल गजरा ने कहा उच्चाकांक्षी बालक ही अपनी जिन्दगी में अपने वाछित लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है । उन्होने कहा कि बालक की विद्यालय में नियमित उपस्थिति रहे इस और भी शिक्षकों के साथ साथ अभिभावको को भी ध्यान देना चाहिए । अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोडा ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही बालको को आगे बढ़ाया जा सकता है । उन्होने बालको के सर्वागीण विकास के लिए शिक्षक अभिभावक , समाज को सामूहिक मिल कर कार्य करने का आव्हान किया । उन्होने कहा कि सरकारी विद्यालयो के निर्माण एवं विकास में सदा ही भामाशाहो का योगदान रहा है । विशिष्ठ अतिथि सामाजिक सरोकारो से जुड़े रहे चन्द्रप्रकाश ओझा ने कहा कि बालक को अच्छा नागरिक बनाने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है । सामूहिक प्रयास से ही श्रेष्ठ भारत का निर्माण सम्भव है । उन्होने कहा कि सरकारी विद्यालयों के विकास में सरकार के साथ साथ शिक्षक भामाशाह , अभिभावक की महत्वपूर्ण भूमिका है जिसे समझने की आवश्यकता जताई साथ ही उन्होने आव्हान किया कि सरकारी नौकरी में लगे कार्मिक निजी विद्यालयों में अपने बच्चो को अध्ययन करवाने का मोह छोड दे तो सरकारी विद्यालयो की कायाकल्प होने में समय नही लगेगा । संस्था प्रधान श्रीमती रचना गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में सरकारी विद्यालयों के आवश्यकतो की पूर्ति करने में भामाशाहो के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता । उन्होने विद्यालय विकास में अगरणीय योगदान देने वाले सभी भामाशाहो का स्वागत किया । कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी राजेश जोशी , एसीबीईओ श्रीमती कान्ता छाबा , सहायक निदेशक ओमप्रकाश गोदारा , कार्यक्रम अधिकारी पृथ्वीराज लेघा , डाइट व्याख्याता श्रीमती सन्तोष टाटिया , सीबीओ कार्यालय समन्वयक दिनेश उतरेजा , सामाजिक कार्यकर्ता चन्द्रप्रकाश ओझा.पूर्णमल राखेचा , गौरीशंकर , पवनपुरी दक्षिण विस्तार विकास समिति अध्यक्ष विनोद जोशी , बीकानेर व्यापर उधोग मण्डल सचिव वीरेन्द्र किराडू , भामाशाह नरेन्द्र जैन , रितेश जोशी , राजेन्द्र अग्रवाल , शंकरलाल मोदी , कन्हैयालाल सोनी , श्रीमती शशी चुघ , सुषन भाटिया , एसएमसी पूर्व अध्यक्ष मोहनलाल चौधरी , एसएमसी अध्यक्ष भावना , रवि आचार्य , देवेन्द्र जाखड , सन्तोष पुनिया , सुमन कुमारी , मौ रमजान , विमला मीणा , विजयसिंह , सविता राव , किरण कॅवर , मजू खत्री , नीलम शर्मा , विजय व्यास , आदि सम्मिलित रहे । कार्यक्रम संचालन रवि आचार्य ने किया तथा आभार देवेन्द्र जाखड ने व्यक्त किया ( रचना गुप्ता ) ✍🏻
📒 CP MEDIA
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें
👇🏽
Khabron Me Bikaner 🎤






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...