🥇
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🙏
अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर नाराज हैं कलक्टर मेहता, जिला कलक्टर नमित मेहता, देखें 2 वीडियो क्लिप देर रात पहुंचे राजकीय SDM जिला चिकित्सालय
March 06, 2021
0
*BAHUBHASHI**खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
📰
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
👍
👇
👇
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
✍️
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com ✒️
👇
👇
👇
☑️
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
📝 ✍️ जिला कलक्टर नमित मेहता देर रात पहुंचे राजकीय SDM जिला चिकित्सालय व्यवस्थाओं का लिया जायजा रात के समय मिला एक डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के दो सदस्य Xray और सोनोग्राफी की भी रात के समय नहीं थी सुविधा Cmho डॉ. सुकुमार कश्यप से मांगी रिपोर्ट, कितने डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ सदस्य है नियुक्त कल सुबह मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल और जिला अस्पताल अधीक्षक के साथ करेंगे रिव्यू अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी ADM प्रशासन बलदेव राम धोजक रहे साथ
जिला कलक्टर देर रात पहुंचे जिला चिकित्सालय, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी
बीकानेर, 6 मार्च। जिला कलेक्टर नमित मेहता शनिवार देर रात राजकीय एसडीएम जिला चिकित्सालय पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान उन्हें एक चिकित्सक और दो नर्सिंग कर्मी मिले। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और कहा कि जिला अस्पताल में रात की शिफ्ट में पर्याप्त संख्या में डॉक्टर लगाए जाएं। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुकुमार कश्यप को अस्पताल में नियुक्त डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ की संख्या तथा ड्यूटी समय की जानकारी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि ड्यूटी के बावजूद यदि कोई अनुपस्थित रहा हो तो उसकी सूचना दी जाए तथा इनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि रविवार सुबह ही मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल और अस्पताल अधीक्षक के साथ रविवार सुबह समूची व्यवस्था का रिव्यू किया जाएगी। निरीक्षण के दौरान रात के समय सोनोगग्राफी और एक्सरे की सेवाएं भी नहीं होना पाया गया। इस पर भी उन्होंने नाराजगी जताई तथा कहा कि अस्पताल की सभी सुविधाएं चाक चौबंद रहे, यह सुनिश्चित किया जाए। आगे भी अस्पताल की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने अस्पताल में प्रतिदिन आने वाले रोगियों की संख्या तथा दवाइयों की उपलब्धता के बारे में जाना। साथ ही कोरोना वेक्सीनेशन की जानकारी ली। इस दौरान अतिरिक्त्त जिला कलक्टर प्रशासन बलदेव राजेम धोजक साथ रहे। ✍🏻
📒 CP MEDIA
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें
👇🏽
Khabron Me Bikaner 🎤






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...