Type Here to Get Search Results !

देशनोक नगर पालिका चुनावों में कांग्रेस को मिलेगा पूर्ण बहुमत - उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी

*BAHUBHASHI* *खबरों में बीकानेर*🎤


🙏










📰 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 




📖विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com 




🌐 




✍️ 🙏 मोहन थानवी 🙏 




 सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । 




 ✍️ पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 




📖विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com ✒️





✒️




📒 CP MEDIA 

देशनोक नगर पालिका चुनावों में कांग्रेस को मिलेगा पूर्ण बहुमत - उच्च षिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी



बीकानेर 24 जनवरी 2021। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने नगर पालिका चुनावों के मध्यनजर आज अपने विधानसभा क्षेत्र कोलायत अन्तर्गत देशनोक नगर पालिका क्षेत्र के अनेक वार्डो में आयोजित चुनावी जन सभाओं को सम्बोधित करते हुए पूर्ण बहुमत से कांग्रेस बोर्ड बनने का दावा किया तथा प्रतिपक्षी भाजपा पर प्रहार करते हुए देशनोक के विकास एवं आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु कांग्रेस प्रत्याशियों को भारी मतो से विजयी बनाने एवं पालिका में कांग्रेस का बोर्ड बनवाने का आवाह्न किया।
मंत्री भाटी ने अपने सम्बोधन में बढती मंहगाई, पेट्रोल की कीमतो, किसानो, व्यापारियों की समस्याओं के साथ बढ़ती बेरोजगारी के लिये केन्द्र की भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। भाटी ने राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा कोरोना काल की विपरीत परिस्थितियों वित्तीय संकट, के बावजूद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा समाज के सभी वर्गो के विकास एवं राहत हेतु लिये गये निर्णयो एवं कार्यो की विस्तार से जानकारी दी।
मंत्री भंवर सिंह भाटी ने गत दो वर्ष में देशनोक को मिली अनेक सौगातों की भी चर्चा की जिसमें देशनोक में राजकीय महाविद्यालय, नापासर देशनोक सड़क मार्ग हेतु 225 लाख की स्वीकृति, देशनोक चिकित्सालय के सभी रिक्त पदों पर चिकित्सकों व नर्सिंग कर्मियों की नियुक्ति तथा विभिन्न वार्डो व मुहल्लों में करवाये गये स्वच्छता, सीवर लाईन कार्य, सी.सी. ब्लाॅक रोड़ आदि विकास कार्यो की जानकारी दी, भाटी ने निवर्तमान भाजपा बोर्ड को पूर्ण असफल बताते हुये कहा की नगर पालिका बोर्ड स्थानीय विकास एवं आमजनता से जुड़े कार्यो के लिये बना होता है। जिससे क्षेत्र की प्रत्येक समस्या की जानकारी होती है, इसलिये इस बोर्ड में उन्ही व्यक्तियों का चयन होना चाहिऐ जो समाज के सभी वर्गो को साथ लेकर जनता के हित में कार्य करें। मंत्री भाटी ने आमजन को भरोसा दिलाया की कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत से बना बोर्ड देशनोक के विकास एवं आमजनता की समस्याओं के त्वरित निवारण को समर्पित होगा, जिसमें आम आदमी की पूरी सुनवाई एवं सम्मान होगा।
उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा राज्य की जनता ने वर्तमान में राज्य में हुये पंचायत चुनाव, निकाय चुनाव सभी में कांग्रेस को पूर्ण समर्थन दिया है, देशनोक में भी कांग्रेस का बोर्ड बनने से एक ही विचार धारा की सरकार एवं प्रतिनिधि होने से प्रशासन एवं वित्तीय संसाधनो की उपलब्धता में कोई कमी नहीं रहेगी। उन्होंने भरौसा दिलाया की वे स्वयं भी देशनोक के विकास को नई ऊँचाईयों पर ले जाने हेतु निरन्तर प्रयासरत है, तथा राज्य सरकार स्तर से भी अधिकाधिक सहयोग का भरोसा दिलाया।
भाटी की जनसभाओं में बड़ी संख्या में उपस्थित आमजन ने देशनोक में चुनावी प्रचार को परवान पर चढ़ा दिया है, आमजन का रूख भी भाटी के वादों पर भरौसा दिखा रहा है, साथ ही भाटी की सरलता, सहज उपलब्धता एवं विकास की मानसिकता से आम नागरिक प्रभावित दिखता है। जनसभाओं को कांग्रेस नेता मदन गोपाल मेघवाल लोक सभा प्रत्याशी, ओम प्रकाश शर्मा ब्लाॅक अध्यक्ष देशनोक, मेघदान चारण, शिव सिंह सांखला समन्वयक देशनोक कांग्रेस कमेटी आदि ने भी सम्बोधित किया। 





 अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽 




 Khabron Me Bikaner 🎤


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies