*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
✍️
🙏 मोहन थानवी 🙏
Khabron Me Bikaner 🎤
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
✍️
विशेष योग्यजन का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए जिले में आयोजित हुए विशेष शिविर
बड़ी संख्या में दिव्यांगजन पहुंचे नाम जुड़वाने
बीकानेर ,12 दिसम्बर । विशेष योग्यजन का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए शनिवार को जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में विशेष शिविर के आयोजित किए गए।
जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता ने बताया कि शिविर में मतदान केन्द्र पर प्रातः 9 बजे से लेकर सायं 6 बजे तक बूथ लेवल अधिकारी उपस्थित रहे और विभिन्न आवेदन पत्र प्राप्त किए।
मेहता ने बताया कि इस दौरान समस्त व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए विधानसभा वार कन्ट्रोल रूम स्थापित किए गए थे। शिविरों के संचालन के लिए उपनिदेशक सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग एल डी पवार को नोडल अधिकारी बनाया गया। सभी विधानसभा क्षेत्रों से शिविर रिपोर्ट ली गई है।
📒 CP MEDIA
🙏 मोहन थानवी 🙏
📰 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...