*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
✍️
🙏 मोहन थानवी 🙏
Khabron Me Bikaner 🎤
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
✍️
इधर नशे की चीज खिला दुष्कर्म किया, उधर झाड़ियों में ले जाकर छेड़छाड़ और मारपीट की
बीकानेर। नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र में नशीला पदार्थ खिलाकर युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीडि़ता की ओर से नागौर निवासी पंकज राव, अलाई निवासी उम्मेद व सुनील के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने धारा 366, 323, 379 व 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
इसी तरह श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। जिसमें लड़की के पिता ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि श्रीडूंगरगढ़ के मोमासर बास निवासी सुरेश पुत्र चुन्नीलाल उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया।
नोखा पुलिस थाना क्षेत्र में लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। जहां पीडि़ता ने तीन नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार पीडि़ता का आरोप है कि घट्टू निवासी ओमप्रकाश, मांगीलाल व जीतेन्द्र जबरन उसे घसीटकर नाडी की झाडिय़ों में ले गये और उसके साथ छेड़छाड़ कर मारपीट की।
📒 CP MEDIA
🙏 मोहन थानवी 🙏
📰 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...