*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
✍️
🙏 मोहन थानवी 🙏
Khabron Me Bikaner 🎤
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
✍️
धूप 10 बजे तक गायब रही...
बीकानेर में ठिठुरन, कोहरा छाया, पांच
डिग्री लुढ़का पारा
बीकानेर में शनिवार की सुबह अलहदा थी। हवा ठिठुरा रही थी। रजाई में भी ठंड का असर घुस रहा था। खुले में कोहरा छाया था। और लोगों को सूर्य देवता के दर्शन 10 बजे बाद हुए। इससे धूप भी राहत देने को 10 बजे बाद ही खिली। तब तक गली मोहल्लों में लोग अलाव के इर्द गिर्द रहे।
बीकानेर। बीकानेर अंचल में
शुक्रवार को मौसम में आए बदलाव
के चलते सर्दी का असर यकायक
बढ़ गया। शुक्रवार की रात्रि न्यूनतम
तापमान करीब पांच डिग्री से लुढ़क
गया। सायं शुरु हुआ उत्तरी बर्फानी
हवाओं का प्रवाह पूरी रात जारी
रहा।
रात्रि का न्यूनतम तापमान 15
डिग्री से. से कम होकर 10.3 डिग्री
से. रिकॉर्ड हुआ। वहीं दिन में सर्दी
का असर बना रहा। दिन का
तापमान 23.6 डिग्री से. रहा जबकि
गत दिन यह 27 डिग्री से दर्ज हुआ।
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया
कि अभी 24 घंटों तक सर्दी का
असर बना रहेगा।
सवेरे कुछ स्थानों पर कोहरा
व धुंध छाई रही। वायु में नमी बढ़
कर 85 डिग्री रिकॉर्ड हुई। बीकानेर
संभाग के श्री गंगानगर क्षेत्र में गत
दिन कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा
बूंदाबांदी हुई। जिसके बाद वहां भी
सर्दी का असर रहा।
युगपक्ष 👆
हिस
युगपक्ष 👇
कश्मीर के मैदानी इलाकों में पहली बर्फबारी
मावठ के बाद पूरे प्रदेश में
छाई कोहरे की चादर नई दिल्ली/श्रीनगर/भोपाल । कश्मीर के मैदानी इलाकों में शनिवार को
सीजन की पहली बर्फबारी हुई। कई जगह तो बर्फ की एक फीट मोटी परत जम गई।
इससे आम जिंदगी पर असर पड़ा। श्रीनगर में पारा -0.6 डिग्री, पहलगाम में -0.9
और गुलमर्ग में -4 डिग्री नीचे रहा। इससे पहले, मध्यप्रदेश, राजस्थान और यूपी के
कई इलाकों में शनिवार को हल्की बारिश होती रही। इससे मौसम में ठंडक घुल गई है।
यूपी में कई जगह कोहरा भी छा रहा है। राजस्थान के अलवर और आसपास के इलाकों
में हल्की बारिश हुई। इससे पारा 6 डिग्री गिर गया। मध्यप्रदेश में भोपाल और इंदौर में
भी बारिश हुई। पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में भी बारिश हई। पटना में दिनभर
धुंध छाई रही।
प्रदेश में बीते 10 दिनों से दिन व रात में पड़ रही कम सर्दी कल हुई मावठ के
बाद वापस बढ़ गई। शनिवार सुबह प्रदेश के लगभग सभी शहर कोहरे की चादर से
कवर नजर आए। अलवर, दौसा, जयपुर, सीकर सहित कई जगहों पर तो सुबह-सुबह
घना कोहरा देखने को मिला। मावठ के बाद शहरों में दिन के साथ-साथ रात के
तापमान में भी कमी आई। सबसे कम तापमान गंगानगर में 8.4 डिग्री दर्ज किया गया।
जैसलमेर, चूरू और गंगानगर में भी रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री तक नीचे आया
है। इससे इन शहरों में न्यूनतम तापमान एक बार फिर 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज
किया गया है। इससे पहले शुक्रवार को भी दिनभर बादल छाने और कई स्थानों पर
मावठ होने के कारण दिन का अधिकतम तापमान में 4-5 डिग्री तक की गिरावट हुई
थी। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले एक-दो दिन में तापमान में 2-4 डिग्री तक की
और गिरावट होने का अनुमान है। इससे प्रदेश में सर्दी का असर और तेज होगा।
📒 CP MEDIA
🙏 मोहन थानवी 🙏
📰 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...