*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
✍️
🙏 मोहन थानवी 🙏
Khabron Me Bikaner 🎤
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
✍️
उ.प. रेलवे बीकानेर
*राजस्थान ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार में उत्तर पश्चिम रेलवे ने परचम फहराया*
ऊर्जा संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने के लिये उत्तर पश्चिम रेलवे को विभिन्न श्रेणियों में 10 पुरस्कार
राजस्थान सरकार द्वारा वर्ष 2020 के लिये घोषित ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार - 2020 में उत्तर पश्चिम रेलवे ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न श्रेणियों में 10 पुरस्कार प्राप्त किये है।
श्री आनन्द प्रकाश, महाप्रबंधक-उत्तर पश्चिम रेलवे के दिशानिर्देशों पर रेलवे, ऊर्जा संरक्षण के साथ पर्यावरण को सुदृढ़ बनाने के लिये भी लगातार सकारात्मक कदम उठा रहा है, जिसमें परम्परागत संसाधनों के स्थान पर पर्यावरण अनूकुल स्त्रोतो का अधिकाधिक उपयोग किया जा रहा हैं। रेलवे के ऊर्जा संरक्षण के लिये किये गये प्रयासों के फलस्वरूप राजस्थान सरकार द्वारा ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार-2020 में उत्तर पश्चिम रेलवे को विभिन्न श्रेणियों में 10 पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई है।
राजस्थान ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार-2020 में उत्तर पश्चिम रेलवे के केन्द्रीय चिकित्सालय, जयपुर को हॉस्पिटल बिल्डिंग श्रेणी में प्रथम, मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय-जोधपुर को प्रथम स्थान प्रदान किया गया है। इसके अतिरिक्त सरकारी बिल्डिंग श्रेणी में उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर वर्कशॉप, बीकानेर वर्कशॉप, जोधपुर वर्कशॉप, श्रेत्रिय रेलवे प्रशिक्षण संस्थान, (ZRTI) उदयपुर, रेलवे स्टेशन बीकानेर ,बीकानेर ईस्ट, कोच केयर कॉम्प्लेक्स, जोधपुर, उत्तर पश्चिम रेलवे-मुख्यालय, आबूरोड स्टेशन सम्मिलित है।
*बीकानेर मंडल के दो स्टेशनों "रेलवे स्टेशन बीकानेर" को प्रथम तथा रेलवे स्टेशन बीकानेर ईस्ट" को द्वितीय अवार्ड प्राप्त हुआ है।*
रेलवे द्वारा विगत वर्ष में ऊर्जा संरक्षण के लिये किये गये कार्य निष्पादन के लिये उत्तर पश्चिम रेलवे को 10 पुरस्कार प्रदान किये गये है। उत्तर पश्चिम रेलवे को प्राप्त पुरस्कारों की यह संख्या विगत वर्षों में अभी तक यह सर्वाधिक है।
विगत समय में उत्तर पश्चिम रेलवे पर ऊर्जा संरक्षण के साथ पर्यावरण को सुदृढ़ बनाने के लिये अनेक कार्य किये गये है, जिनसे ऊर्जा की बचत तो हो ही रही है साथ ही पर्यावरण का संरक्षण कर राजस्व की भी बचत की जा रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे परिक्षेत्र सौर ऊर्जा उत्पादन के लिए समृद्व है। इस रेलवे पर अभी तक कुल 6973 kWp क्षमता के सोलर पैनल स्थापित किये गये है। इन सौलर पैनल के स्थापित होने से इस रेलवे पर प्रतिवर्ष 76 लाख से अधिक यूनिट की ऊर्जा की बचत की जा रही है।
ऊर्जा संरक्षण व हरित ऊर्जा की पहल के अन्तर्गत जयपुर स्टेशन पर 500 kWp क्षमता के 02 तथा अजमेर स्टेशन पर 500 kWp क्षमता का 01 के तथा जोधपुर स्टेशन पर कुल 770 kWp के उच्च सोलर पैनल स्थापित कर ऊर्जा प्राप्त की जा रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे के क्षेत्राधिकार में जोधपुर वर्कशॉप (440 kWp), मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय-जोधपुर (230 kWp), क्षेत्रीय रेलवे प्रशिक्षण संस्थान-उदयपुर (180 kWp), भगत की कोठी (कुल 250 kWp) मारवाड़ जं. (120 kWp) सहित अन्य स्टेशनांं पर भी सौलर पैनल स्थापित कर विद्युत उत्पादन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त उत्तर पश्चिम रेलवे में लगभग 8.68 मेगावॉट क्षमता के सोलर सिस्टम लगाने के कार्य प्रगति पर है।
इसके अतिरिक्त ऊर्जा संरक्षण के लिये रेलवे पर ऊर्जा दक्ष उपकरणों तथा आधुनिकम तकनीक का उपयोग किया जा रहा है, जिनमें 100% एलईडी लाइट का प्रावधान, स्टेशन प्लेटफार्म, स्टेशन बिल्डिंग व कार्यालयों में सेंसरयुक्त आधारित प्रणाली की स्थापना जिसमें वहॉ कोई न होने पर स्वतः ही लाइट बंद हो जाना, वाटर सप्लाई पम्पों में ऑटोमैटिक प्रणाली लगाना, हाई-मास्ट तथा स्ट्रीट लाइट उपकरणों में एस्ट्रों टाइमिंग का प्रयोग करना तथा ऊर्जा दक्ष व स्टार रेटिंग युक्त उपकरणों का प्रयोग किया जा रहा है।
श्री राजेश मोहन, प्रमुख मुख्य बिजली इंजीनियर-उत्तर पश्चिम रेलवे ने बताया कि इस रेलवे पर प्रयास रहा है कि ऊर्जा संरक्षण के माध्यम से राजस्व की बचत की जा रही है साथ ही पर्यावरण अनुकूल साधनों का उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण के दायित्व को भी पूरा किया जा रहा है। रेलवे पर गैर परम्परागत स्त्रोतों से ऊर्जा प्राप्त करने के कार्यों पर विशेष बल दिया जा रहा है।
राजस्थान सरकार द्वारा वर्ष 2020 के लिये घोषित ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार-2020 में उत्तर पश्चिम रेलवे ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर *विभिन्न श्रेणियों में 12 पुरस्कार* प्राप्त किये है।
1. केन्द्रीय चिकित्सालय, जयपुर
2. मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय-जोधपुर
3. अजमेर वर्कशॉप,
4. बीकानेर वर्कशॉप,
5. जोधपुर वर्कशॉप,
6. श्रेत्रिय रेलवे प्रशिक्षण संस्थान, (ZRTI) उदयपुर,
7. रेलवे स्टेशन बीकानेर-ईस्ट,
8. कोच केयर कॉम्प्लेक्स, जोधपुर,
9. उत्तर पश्चिम रेलवे-मुख्यालय,
10. आबूरोड स्टेशन सम्मिलित है।
11. बीकानेर रेलवे स्टेशन
12. मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय-जयपुर
बीकानेर रेलवे स्टेशन व मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय-जयपुर
📒 CP MEDIA
🙏 मोहन थानवी 🙏
📰 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...