*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
✍️
🙏 मोहन थानवी 🙏
Khabron Me Bikaner 🎤
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
✍️
दो वाहनों की भीषण
भिड़ंत में 10 जनों की मौत
चित्तौडग़ढ़। चित्तौडग़ढ़
से बड़ी खबर सामने आई है। शनिवार की
देर रात चित्तौडग़ढ़ में एक बड़ा सड़क
हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार, दो
वाहनों के बीच हुई टक्कर में 10 लोगों की
मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल है।
घायलों को इलाज के लिए निकट से
अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी
मौके पर पहुंच गई है। मिली जानकारी के
मुताबिक, घटना चित्तौडग़ढ़ जिले के
निकुंभ थाना क्षेत्र की है। एएनआई के
मुताबिक, इस भीषण सड़क हादसे में 10
लोगों की मौत हो गई। दरअसल निकुम
और मंगलवार मार्ग के बीच एक ट्रेलर
और क्रूजर गाड़ी के आमने सामने की
भीषण भिड़ंत हुई है।
इस भीषण भिड़ंत में क्रूजर गाड़ी
में सवार 13 लोगों में से 8 लोगों के मरने
की पुष्टि हो चुकी है। बताया जा रहा है कि
क्रूजर सवार सभी लोग मध्य प्रदेश से
पारिवारिक समारोह में भाग ले कर वापस
अपने क्षेत्रों की ओर लौट रहे थे। उस
दौरान आमने सामने की भिड़ंत में हादसा
घटित हो गया। घायलों की हालात भी
गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पुलिस ने
स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी में फंसे
लोगों और मृतकों को निकाल कर
अस्पताल पहुंचाया है।
📒 CP MEDIA
हिस
युगपक्ष
🙏 मोहन थानवी 🙏
📰 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...