*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
केन्द्रीय कारागृह में विधिक सेवा सप्ताह में बंदीगण को दी विधिक जानकारी
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
केन्द्रीय कारागृह में विधिक सेवा सप्ताह में बंदीगण को दी विधिक जानकारी
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव, पवन कुमार अग्रवाल (अपर जिला एवम् सेशन न्यायाधीश) द्वारा केन्द्रीय कारागृह में विधिक सेवा सप्ताह के अवसर पर पुरूष बंदीगृह व महिला बंदीगृह में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर के दौरान बंदियों को कारागृह में मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं व बंदियों से उनके मुकद्में की स्थिति एवं अधिवक्ता के संबंध में जानकारी प्राप्त की व अधिवक्ता न कर पाने की स्थिति में निःशुल्क विधिक सहायता के तहत प्राधिकरण द्वारा अधिवक्ता उपलब्ध करवाने के संबंध में जानकारी प्रदान की तथा जिन बंदियों के पास पैरवी हेतु अधिवक्ता उपलब्ध नहीं है उनके निःशुल्क विधिक सहायता हेतु आवेदन पत्र भरवाए गए व महिला बंदियों की समस्याओं को सुना व समस्याओं के निराकरण हेतु जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया। पवन कुमार अग्रवाल द्वारा बंदियों को उनके कानूनी अधिकार, सवैंधानिक अधिकार, निःशुल्क विधिक सहायता तथा राज्य सरकार एवं केन्द्र की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गयी साथ ही कारागृहा का मासिक निरीक्षण भी किया गया। केन्द्रीय कारागृह के निरीक्षण के दौरान कारागृह के कारापाल अलादीन खां, लीला प्रजापत व प्रहरी कन्हैयालाल तथा निजी सचिव अहमद अली मौजूद रहे।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...