*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना काल में पीबीएम : वाहन पर हर कदम शुल्क !!
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
क्लिक करें हैडिंग सुनें 👉
🔊कोरोना काल में पीबीएम : वाहन पर हर कदम शुल्क !!
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
क्लिक करें खबर सुनें 👉
🔊 कोरोना काल में पीबीएम : वाहन पर हर कदम शुल्क !! बीकानेर । पीबीएम अस्पताल में धरती के भगवान तो हैं मगर उन तक पहुंचने से पहले वाहन खड़ा करने पर जगह-जगह बार-बार शुल्क चुकाना पड़ता है। मजे की बात ये कि रोग विभाग के मुताबिक डॉक्टर /डॉक्टरों को दिखाने के लिए मरीज को अलग-अलग काउंटरों से रजिस्ट्रेशन करवाना होता है जिस पर वह जो शुल्क चुकाता है वह वैलफेयर /चैरिटी में काम आता है लेकिन वाहन पार्किंग के नाम पर पीबीएम परिसर में ही हर जगह लिया जा रहा शुल्क केवल ठेकेदार के खाते में जाता है। पार्किंग ठेकेदार के सहयोगी कामगार हर हाल में यह शुल्क लेने के लिए मानो प्रतिबद्ध हैं। वे पीबीएम में दूसरी बिल्डिंगों में शुल्क चुका देने की बात तो जैसे सुनना ही नहीं चाहते। यहां तक कि इससे संबंधित किसी दलील-तर्क को नहीं मानते। हालांकि इससे संबंधित मामला माननीय न्यायालय में (स्थायी लोक अदालत ) में विचाराधीन है, बावजूद इसके मरीजों और परिजनों को वाहन पार्किंग शुल्क के नाम पर जेब ढीली करनी ही पड़ रही है। अस्पताल प्रशासन अथवा ठेकेदार अपनी ओर से कोई अंतरिम/अस्थाई राहत मरीजों को नहीं दे रहे और माननीय न्यायालय अपना निर्णय विधिक प्रक्रिया पूर्ण होने पर ही सुनाएगा। इस संबंध में जनहित याचिका दाखिल करने वाले अभिनव राजस्थान पार्टी के सामाजिक कार्यकर्ता अंकुर शुक्ला का कहना है कि ऐसी उम्मीद की जा सकती है कि निर्णय न्यायपूर्ण निर्णय शीघ्र आएगा।
इनका कहना है
स्थाई लोक अदालत बीकानेर में पीबीएम पार्किंग व पीबीएम की सफाई व्यवस्था से संबंधित एक जनहित वाद दायर है। इस जनहित वाद में मुख्य रूप से पीबीएम पार्किंग निशुल्क या कम से कम हो और एक पर्ची सभी स्टैंड पर लागू हो ताकि मरीज या परिजन को हर स्टैंड पर अलग से शुल्क न देना पड़े । जब मरीज एक जगह से दूसरी जगह इलाज के लिए या जांच के लिए जाता है तो उसे आज दिनांक तक अलग-अलग पार्किंग स्थल पर अलग-अलग शुल्क देना पड़ता है। इस व्यवस्था को खत्म कर केवल एक ही पर्ची पर पार्किंग व्यवस्था हो सके और शुल्क 24 घंटे में एक ही बार देना पड़े इससे संबंधित वाद न्यायालय में लंबित है जिसमें जल्द ही अब फैसला आने वाला है! इसके अतिरिक्त पीबीएम में सफाई व्यवस्था ठीक हो सके और इनके डंपिंग यार्ड को सड़क से हटा दूसरी जगह शिफ्ट करना इसी के साथ कोर्ट में टॉयलेट बाथरूम व परिसर में गंदगी रहती है इससे संबंधित सबूत कोर्ट में पेश किए गए हैं । इस केस की तह तक जाने के लिए पहली बार बीकानेर में कोर्ट द्वारा सरकारी वकील को कमिश्नर नियुक्त किया जिन्होंने पीबीएम परिसर का संपूर्ण भ्रमण कर पीबीएम में खामियों से संबंधित कोर्ट को अपनी रिपोर्ट पेश भी की है ।
- अंकुर शुक्ला अभिनव राजस्थान पार्टी प्रत्याशी सामाजिक कार्यकर्ता
✍️
📒 CP MEDIA
🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...