*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
इसी साल में इलेक्ट्रिक ट्रेनें प्रदेश चलने की संभावना
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
क्लिक करें हैडिंग सुनें 👉
🔊 इसी साल में इलेक्ट्रिक ट्रेनें प्रदेश चलने की संभावना
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
क्लिक करें खबर सुनें 👉
🔊 इसी साल में इलेक्ट्रिक ट्रेनें प्रदेश चलने की संभावना... वह दिन दूर नहीं जब प्रदेश में भी महानगरों की तर्ज पर इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ती नजर आएगी। उत्तर पश्चिमी रेलवे में विद्युतीकरण का काम तेजी से चल रहा है। इसमें बीकानेर मंडल में भी काम प्रगति पर है।
संभावना है कि बीकानेर से अगले साल 2021में इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। हलांकि बीकानेर मंडल में सादुलपुर, हिसार, रोहतक सहित क्षेत्रों में इलेक्ट्रिक ट्रेनें शुरू हो गई है। लेकिन अगले साल पूरे मंडल में इस तरह की ट्रेनें शुरू होने की उम्मीद की जा रही है।राजधानी में तैयारी…प्रदेश के सबसे बड़े जंक्शन जयपुर से अब जल्द ही इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौडऩी शुरू करेंगी। इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। अब तक यहां से डीजल इंजन की ट्रेनें ही चल रही हैं, लेकिन रेलवे सूत्रों अनुसार दीवाली के मौके पर यहां से बिजली ट्रेनों की शुरुआत होने की संभावना है।
पहले निरीक्षण होगा…
उत्तर पश्चिमी रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकरी सुनील बेनीवाल के अनुसार जयपुर से इलेक्ट्रिक ट्रेनें चलाई जाने की तैयारियां चल रही है, लगभग कार्य हो चुका है, लेकिन फिलहाल सीआरएस का निरीक्षण होना प्रस्तावित है। इसके बाद ही यह निश्चित होगा कि यहां से ट्रेनें कब चलेगी। रेलवे के अधिकारियों ने इसी साल में इलेक्ट्रिक ट्रेनें प्रदेश चलने की संभावना जताई है।
लंबे समय से चल रहा काम…
बीते कई साल से राजधानी में विद्युतीकरण कार्य चल रहा है। जो लगभग पूरा हो चुका है। इलेक्ट्रिक ट्रेनें चलने से ना केवल पर्यावरण को फायदा होगा बल्कि पैसेंजर ट्रेनों की स्पीड भी बढ़ेगी।
इतनी लाइन बिछाई…
उत्तर पश्चिमी रेलवे में चारों मंडल जयपुर, अजमेर, जोधपुर और बीकानेर के तहत 1814 किलोमीटर लंबे रेलवे ट्रैक पर बिजली लाइन की व्यवस्था कर की गई है। इनमें कनकपुरा से मदार, गांधीनगर से बांदीकुई और बांदीकुई से भरतपुर मार्ग शामिल है।
इसी तरह बस्सी से जयपुर और कनकपुरा के बीच विद्युतीकरण का काम अंतिम चरण में है. कोरोना में हुए लॉकडाउन के कारण काम प्रभावित हो रहा था। सब कुछ ठीक रहा तो दिवाली तक जयपुर से दिल्ली, अजमेर, कोटा और रींगस-सीकर के लिए यहां से इलेक्ट्रिक ट्रेनें शुरू होने की संभावना है। वहीं जयपुर-अहमदाबाद- मुंबई, मदार से दोराई मार्ग पर भी काम चल रहा है।
✍️
📒 CP MEDIA
🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...