*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
वाल्मीकि समाज के विकास कार्यों के लिए नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने जारी की अनुशंसा,
पशु चिकित्सा क्षेत्र में नोखा की स्थिति पर जताई चिंता
उरमूल ज्योति संस्थान नोखा में कृषि बिल पर चर्चा,
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
क्लिक करें हैडिंग सुनें 👉
🔊वाल्मीकि समाज के विकास कार्यों के लिए नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने जारी की अनुशंसा,
पशु चिकित्सा क्षेत्र में नोखा की स्थिति पर जताई चिंता
उरमूल ज्योति संस्थान नोखा में कृषि बिल पर चर्चा,
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
क्लिक करें खबर सुनें 👉
🔊 वाल्मीकि समाज के विकास कार्यों के लिए नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने जारी की अनुशंसा,
पशु चिकित्सा क्षेत्र में नोखा की स्थिति पर जताई चिंता
उरमूल ज्योति संस्थान नोखा में कृषि बिल पर चर्चा,
वाल्मिकि समाज की मांग पर विधायक कोष से वाल्मिकि समाज श्मशान भूमि में टिन शेड व हाॅल निर्माण एवं नवल मन्दिर प्रांगण में सीसी ब्लाॅक लगाने की अनुशंसा जारी की ।विधायक बिश्नोई ने नवल बस्ती में आयोजित बैठक में अनुशसा पत्र सौंपा ।विधायक बिश्नोई ने कहा कि वाल्मिकि श्मशान भूमि नोखा में हाॅल निर्माण कार्य हेतु 3.84 लाख, वाल्मिकि श्मशान भूमि नोखा में टीन शेड निर्माण कार्य हेतु 3.74 लाख एवं नवल मंदिर, वार्ड नं. 10 नोखा के प्रांगण में सी सी ब्लाॅक लगाने हेतु 1.56 लाख कुल 9.14 लाख की अनुशंसा जारी की । कार्यकारी एजेन्सी सार्वजनिक निर्माण विभाग को रखा गया है ।अनुशंसा जारी करने पर विधायक बिश्नोई का पार्षद मंगलाराम पण्डित के नेतृत्व में आभार जताया ।इस दौरान सुरजमल उपाध्याय, मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र संचेती, अशोक पण्डित, चौथाराम, धर्माराम, बालाराम, तरूण पंडित, प्यारेलाल पण्डित, हड़मान, देवकिषन, ओमप्रकाश, जगदीश, आत्माराम, मोहित, अर्जुन सहित उपस्थित रहे ।
नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने आज उरमूल ज्योति संस्थान नोखा में विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों व जागरूक संस्था के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर केन्द्र सरकार द्वारा किसान हित में पारित किये गये बिलों पर चर्चा की ।विधायक बिश्नोई ने कहा कि विपक्ष द्वारा किसान हित में पारित किये गये बिलों पर भ्रम फैलाया जा रहा है, वास्तव में ये बिल किसान को सशक्तिकरण, उनकी आय बढ़ाने और बेहतर मूल्य दिलाने के साथ उन्हे अतिरिक्त विकल्प प्रदान करने वाला है तथा यह कदम किसान के लिए अत्यंत कल्याणकारी है ।इस दौरान विधायक बिश्नोई ने संस्था के पदाधिकारियों को इन बिलों के प्रति हो रही शंकाओं को दूर किया ।इस दौरान उरमूल ज्योति संस्थान चेतनराम गोदारा, जागरूक नागरिक मंच रावताराम मेघवाल, किसान जागृति समिति हेमाराम मेघवाल, कैलाश बिश्नोई सलूण्डिया, ओमप्रकाश मांझू हिम्मटसर, सोहनलाल मेघवाल रोड़ा, समाराम सारूण्डा ,मनीराम जाट केड़ली, नारायणराम कुम्हार भादला, मोहनलाल सांसी सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने आज प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय नोखा में सभी वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी एवं पशु चिकित्सा अधिकारियों की बैठक ली ।विधायक बिश्नोई ने नोखा क्षेत्र की सभी अस्पतालों, डिस्पेंसरियों के स्टाफ व सरंचना की जानकारी ली और आगामी 12 अक्टूबर से 25 नवम्बर तक चलने वाले पशुओं में खुरपका-मुंहपका रोग के टीकाकरण अभियान के बारे में जानकारी ली ।विधायक बिश्नोई ने कहा कि खुरपका-मुंहपका रोग के टीकाकरण अभियान पूरी तरह केन्द्र वित्पोषित अभियान है जिसकी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने घोषणा की थी । सभी गायों व भैंसों को यह टीका लगेगा ।विधायक बिश्नोई ने कहा कि खुरपका-मुंहपका रोग की वैक्सिन हेतु कोल्ड स्टोरेज चैन का होना आवश्यक है परन्तु कही भवन नहीं है, कहीं बिजली कनेक्शन नहीं है ऐसे में जहां पशु अस्पताल का भवन है और विद्युत कनेक्शन है ऐसा चार अस्पतालों ढींगसरी, भामटसर, पांचू, सिंजगुरू में कोल्ड चैन मेन्टेन करने हेतु विधायक कोष से रेफ्रिजरेटर और नोडल पशु चिकित्सालय नोखा जहां बड़ी मात्रा में वैक्सिन रखी जाएगी वहां विधायक कोष से डी-फ्रीजर दिये जायेंगे ।विधायक बिश्नोई ने कहा कि नोखा क्षेत्र में पशु चिकित्सा अधिकारी, पशु चिकित्सा सहायक, पशुधन सहायक आदि के 70 प्रतिशत पद रिक्त पड़े है उन्हे भरने के भी जल्द प्रयास किये जायेगे ।विधायक बिश्नोई ने पशुधन व पशुपालकों के हित में सभी अधिकारियों को बेहतर व परिणामोन्मुख कार्य करने हेतु प्रेरित व निर्देषित किया ।इस दौरान डाॅ बिरमाराम, डाॅ. ज्योति यादव, डाॅ. राखी वर्मा, डाॅ. हरविन्द्रसिंह, डाॅ. आशीष जोशी, डाॅ. तेजाराम रणवा, डाॅ. विजय कुमार, डाॅ. मनीष दिनोदिया, प्रहलाद सहारण, नारायणदान सहित उपस्थित रहे ।
✍️
📒 CP MEDIA
🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...