*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
क्लिक करें हैडिंग सुनें 👉
🔊
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
क्लिक करें खबर सुनें 👉
🔊 विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने खेल-गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अपने कोष से 08. 20 लाख की राशि स्वीकृत की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र संगठन के स्थानीय प्रतिनिधियों व कॉलेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की मांग पर विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने खेल-गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अपने कोष से 08. 20 लाख की राशि स्वीकृत की है । इस राशि से मांगीलाल बागड़ी राजकीय महाविद्यालय नोखा के खेल मैदान में एथलेटिक्स-ट्रेक, चार कबड्डी मैदान, एक खो-खो व एक वॉलीबॉल मैदान का निर्माण हो सकेगा । विधायक बिश्नोई ने बताया कि महाविद्यालय परिसर में सुविधाओं के अभाव में छात्र-छात्राएं सही ढंग से अभ्यास नहीं कर पाते, जिससे वे कड़े मुकाबलों में अक्सर पिछड़ जाते हैं, इसलिए विभिन्न खेलों में आगे बढ़ती प्रतिभाओं को सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए विधायक निधि से अनुशंसा भिजवाई गई है । निर्माण कार्य समय पर गुणवत्तापूर्ण तरीके से हों, इसके लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग को निर्दिष्ट किया गया है । एबीवीपी के स्थानीय छात्र-प्रतिनिधियों ने विधायक बिश्नोई की मुक्तकंठ से तारीफ करते हुए उनका आभार प्रकट किया है । इस दौरान विद्यार्थी परिषद के पूर्व जिला संयोजक सुभाष बिशनोई,नगर मंत्री सौरभ गौड़,नगर सहमंत्री विशाल लखारा,नगर छात्रा प्रमुख मुस्कान संचेती,नगर कार्यकारणी सदस्य विकास बिशनोई,छात्र संघ उपाध्यक्ष निकिता मरोठी,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कैलाश कालीराणा,प्रिंश शर्मा, श्री किशन शर्मा,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष तनुजा पंचारिया,पूर्व महासचिव जुगल राजस्थानी, पूर्व अध्यक्ष बालकिशन उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष गौरीशंकर पंचारिया, पूर्व उपाध्यक्ष मनीष जाखड़,ऋतिक बुच्चा, रविदान चारण, बंटी चारण, रामचंद्र बिशनोई सहित सभी कार्यकर्ता रहे ।
✍️
📒 CP MEDIA
🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...