*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🌹
🙏
👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
महिलाओं ने प्रत्येक क्षेत्र में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा-कुलपति
महिलाओं में उद्यमिता विकास एवं आय उपार्जन संबंधित प्रशिक्षण आयोजित
बीकानेर, 8 सितम्बर। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने कहा कि महिलाओं ने प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। ऐसी महिलाएं दूसरों के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।
कुलपति मंगलवार को गृह विज्ञान महाविद्यालय के खाद्य एवं पोषण विभाग द्वारा आयोजित महिलाओं के उद्यमिता विकास एवं आय उपार्जन प्रशिक्षण को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा, खेल, विज्ञान सहित हर क्षेत्र में आज महिलाएं आगे हैं। हमें इनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेतीहर महिलाओं को भी नवाचार अपनाने की जरूरत है, तभी किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को छुआ जा सकेगा। उन्होंने कहा कि उत्पादों का मूल्य संवर्धन तथा विपणन आज की आवश्यकता है। महिलाएं इन तकनीकों को सीखें तथा लाभ कमाएं।
प्रशिक्षण प्रभारी तथा गृह विज्ञान महाविद्यालय अधिष्ठाता डाॅ. विमला डुंकवाल ने बताया कि राष्ट्रीय कृषि विकास परियोजना के तहत आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण में 30 महिलाएं भाग ले रही हैं। यह शिविर सोमवार को प्रारम्भ हुआ, जो 11 सितम्बर तक चलेगा। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को मूल्य संवर्धित उत्पाद बनाने सिखाए जाएंगे। इस दौरान कुलपति ने प्रतिभागी महिलाओं को आंवला, बेर, अनार, किन्नू और नींबू आदि के पौधे वितरित किए।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...