*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🌹
🙏
👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
बीकानेर । शहर के विकास के लिए
बनी सरकार अब नकारा साबित हो रही है।
महज आपसी खींचतान ओर एकाधिकार में
उलझे भाजपा बोर्ड को शहर की समस्याओं
से कोई सरोकार नही है। हालात यह है कि
बोर्ड गठन से पहले से पड़ी समस्याएं जस
की तस पड़ी है। आलम यह कि निगम से
जरा सी दूरी पर खुले पड़े नाले हादसे को न्यौता
दे रहे हैं। जिसके चलते आज एक युवक की
जान पर बन आई। रविवार देर शाम सूरसागर
के पास पड़े खुले नाले में पुष्पक सेवग
नामक युवक मोटर साइकिल सहित गिर
पड़ा। जिसके गंभीर चोटें आई है। गनीमत
यह रही कि यहां से गुजर रहे एक अन्य
युवक ने उसे बाहर निकालकर अस्पताल
पहुँचाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद
स्थानीय लोग ओर वार्ड पार्षद महेंद्र बडगुजर
मौके पर पहुँचे ओर निगम की लापरवाही पर
रोष जताते हुए धरने पर बैठ गए। इस दौरान
सदर थाना पुलिस और पुलिस के अधिकारी
भी मौके पर आए और समझाइश करने लगे।
प्रदर्शन कर रहे लोग के विरोध के कारण
माहौल गरमाया हुआ था।
शहर भर में है ऐसे जानलेवा गड्ढे
मंजर यह है कि शहर के ऐसे कई इलाके है
जहां ऐसे जानलेवा खुले गड्ढे है। जिसके
कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
इसके साथ निगम के खंभों पर बिजली गुल
कोढ़ में खाज का काम कर रही है।
सीवरेज भी बनी है जी का
जंजाल
एक ओर बरसाती सीजन शुरू हो गया है
वही दुसरी ओर सीवरेज की समस्या भी
आमजन के लिए परेशानी का सबब बनी है।
इनके ओवरफ्लो होने के कारण सड़को पर
पसरा गंदला पानी जीना मुहार कर रहा है।
इनका कहना है
निगम में भाजपा के बोर्ड को ऐसी समस्याओ
से कोई सरोकार नही। वे तो अपनी प्रतिष्ठा
को कायम रखने की जद्दोजहद में लगे हैं।
इनकी नीयत काम करने की नही है। बीकानेर
की जनता के काम नही हो रहे। उनकी कोई
सुनवाई नही कर रहा - मनोज विश्नोई, पार्षद
✍️
📒 CP MEDIA 🙏
युगपक्ष
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...