*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🌹
🙏
👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
बीकानेर की कोतवाली थाना पुलिस ने एक सुनार के खिलाफ धोखाधड़ी कर लाखों रुपये हड़पने के आरोप में मामला दर्ज किया है। थानाधिकारी नवनीत सिंह ने बताया कि इस मामले में बीकानेर में मोहता सराय क्षेत्र में धनुषधारी हनुमान मंदिर के पास के निवासी राजेश कुमार सोनी पुत्र रेवन्तमल सोनी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 व 406 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
बीकानेर में लक्ष्मीनाथ मंदिर पानी टंकी क्षेत्र में विनायक ज्वैलर्स के पास के निवासी जावेद अली पुत्र जफर ने शुक्रवार रात 9 बजे दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि उसने आरोपी राजेश सोनी को जेवर बनाने के लिये 4 लाख 60 हजार रुपये दिये। इन रुपयों की सुरक्षा के तौर पर आरोपी से तीन हस्ताक्षर सुदा चेक प्राप्त कर लिये। जब आरोपी से तय समय पर तैयार गहने मांगे गए तो आरोपी ने ना तो गहने दिये और ना रुपये वापस देने को सहमत हुआ।
ऐसे में आरोपी से सुरक्षा के तौर पर लिये गए चैक कैश करने के लिये बैंक में लगाये तो आरोपी राजेश सोनी के दिये हुए चैक भी बाउंस हो गए। परिवादी जावेद अली के अनुसार आरोपी राजेश सोनी ने उससे धोखाधड़ी की और षडयंत्रपूर्वक उसके रुपये हड़प लिये। मामले की जांच एएसआई मनीराम को सौंपी गई है।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏
समाचार सेवा
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...