*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🌹
🙏
👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
बीकानेर 9 अगस्त 2020
वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान खुद को गौरवान्वित करने वाला-श्रीलाल व्यास
अगस्त क्रांति दिवस पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने किया स्वतंत्रता सेनानी श्री सत्यनारायण हर्ष का सम्मान, और पौधारोपण
बीकानेर 9 अगस्त- अगस्त क्रांति दिवस पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर केप्रतिनिधिमंडल द्वारा बीकानेर के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी श्री सत्यनारायण हर्ष का उनके निवास स्थान पर जाकर सम्मान किया गया, और इस अवसर पर 101 पौधे लगाए गए
स्वतंत्रता सेनानी का सम्मान करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्रीलाल व्यास ने कहा कि आज हमारा भारत जिस तरह से विश्व का सिरमौर बनने जा रहा है उसमे इन महापुरषो का विशेष योगदान है इनके संघर्ष के बूते ही हम आज आज़ाद भारत मे जीवन यापन कर रहे है इन लोगो का सम्मान करना खुद को गौरवान्वित करने वाला है
निवर्तमान प्रदेश सचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ ने कहा कि आज का दिन बहुत खास है मजबूत अंग्रेजी दासता की जड़े हिलाने की शुरआत आज के ही दिन से हुई और भारत को स्वतंत्रता दिलाकर ही यह आंदोलन थमा और हर्ष जी जैसे हज़ारों स्वतंत्रता सेनानियों की बदौलत आज हम अपने हक और हकूक की बात कर पा रहे है ये हमारी अनमोल विरासत है
कार्यवाहक प्रवक्ता नितिन वत्सस ने कहा की अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ हुए आंदोलन में बीकानेर की अहम भूमिका रही यहां के स्वतंत्रता सेनानियों ने आज़ादी के आंदोलन के साथियों की हर संभव मदद की अंग्रेजी हुकूमत ने अनेक यातनाएं दी परिजनो को प्रताड़ित किया लेकिन यहां के वीर पुरुषों ने अपने आप को अडिग रखा इसलिए स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में बीकानेर का विशेष उलेख है
इस अवसर पर निवर्तमान महासचिव ललित तेजस्वी ने कहा कि इनका जीवन आज के नोजवानो के लिए संघर्ष को कैसे पाटा जा सकता है सिखाता है
कोविड 19 के चलते सरकारी गाइड लाइन का पूरा ध्यान रखा गया इसलिए 4 पदाधिकारी ही उनके सम्मान के लिए गए।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...