भृगु संहिता में ज्योतिष और वास्तु तथा संस्कृत भाषा का आधुनिक समय में भविष्य पर डॉ नंदकिशोर पुरोहित का व्याख्यान होगा रविवार को होगा
बीकानेर 8 अगस्त ! साहित्य संस्थान जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ डिंब टू -बी- विश्वविद्यालय उदयपुर, व नक्षत्र ज्योतिष शोध संस्थान उदयपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित मनीषी पंडित जनार्दन राय नागर स्मृति व्याख्यानमाला में बीकानेर की विश्व विख्यात ज्योतिषाचार्य व द फोरकास्ट हाउस के निदेशक डॉक्टर पंडित नंदकिशोर पुरोहित का भृगु संहिता में ज्योतिष और वास्तु व संस्कृत भाषा का आधुनिक समय में भविष्य के ऊपर एक व्याख्यान गूगल मीट पर 9 अगस्त 2020 को प्रातः 11:00 बजे शुरू होगा |
कार्यक्रम में देश विदेश से कई ज्योतिषाचार्य वास्तु विद अंक ज्योतिष आचार्य व अन्य लब्ध प्रतिष्ठित व्यक्ति हिस्सा लेंगे | कार्यक्रम पूर्णतया निशुल्क होगा कार्यक्रम में कोई भी व्यक्ति हिस्सा ले सकता है।
कार्यक्रम के आयोजक डॉक्टर महेश आमेटा साहित्य संस्थान व कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ भगवती शंकर व्यास नक्षत्र ज्योतिष शोध संस्थान व प्रोफेसर कर्नल एसएस सारंगदेवोत कुलपति जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ उदयपुर वह डॉक्टर चंद्रेश कुमार सतलानी तकनीकी समन्वयक व प्रोफेसर जीवन सिंह खर्कवाल निदेशक साहित्य संस्थान डॉक्टर कुल शेखर व्यास समन्वयक साहित्य संस्थान होंगे ! कार्यक्रम 11:00 बजे से शुरू होकर के 12:30 बजे तक डॉ नंदकिशोर पुरोहित का व्याख्यान होगा !
📒 CP MEDIA 🙏







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...