डॉ नंदकिशोर पुरोहित का (WEBINAR)गूगल मीट पर भृगु संहिता में ज्योतिष और वास्तु तथा संस्कृत भाषा का आधुनिक समय में भविष्य पर व्याख्यान |
बीकानेर 9 अगस्त ! जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय), उदयपुर के संघटक साहित्य संस्थान एवं नक्षत्र ज्योतिष शोध संस्थान, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मनीषी पंडित जनार्दनराय नागर स्मृति ऑनलाइन व्याख्यानमाला के अंतर्गत दिनांक 09.08. 2020 को की गई। इसका विषय- "भृगु संहिता में ज्योतिष ओर वास्तु व संस्कृत भाषा का आधुनिक समय में भविष्य * रखा गया ।
मुख्य वक्ता के रूप में बीकानेर के विश्व विख्यात भृगु ज्योतिष ज्योतिषाचार्य व द फोरकास्ट हाउस निदेशक*डॉ. नंदकिशोर पुरोहित, पूर्व मंत्री उत्तराखंड, सरकार अपने विचार व्यक्त किए।
डॉ पुरोहित ने भृगु संहिता में कैसे एक व्यक्ति का गुजरा समय व पिछला जन्म तथा आने वाले जन्म तथा आने वाला भविष्य व्यक्ति का कैसा होगा इसकी गणना का उल्लेख किया तथा यह भी कोशिश की गई की वर्तमान समय में किस प्रकार के कर्म किए जाएं जिससे हमारा भविष्य उज्जवल हो हम भविष्य में बुलंद ऊंचाइयों को छू सकें। व यदि हमें आज सफलता नहीं मिल रही है तो उसके लिए क्या किया जा सकता है
भृगु संहिता से सही सटीक भविष्यवाणी कैसे की जाती है इस पर अपने विचार रखे व्याख्यानमाला Google meet पर आयोजित की गई। कार्यक्रम पूर्णतया निशुल्क था । डॉ महेश आमेटा कार्यक्रम प्रभारी संस्कृत विभाग साहित्य संस्थान, संचालन डॉ कुलशेकर व्यास किया । यह हमारा प्रयास है कि संस्कृत, साहित्य, वेद व्याकरण, ज्योतिष, वास्तु, इत्यादि का ज्यादा से ज्यादा लोगों में इसकी लोकप्रियता प्रसार प्रसार बढ़ाना है और उसमें जो छुपा ज्ञान है उसको बाहर लाना है इसी उद्देश्य से इस व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मैं संपूर्ण भारत से ज्योतिष वास्तु व संस्कृत के गणमान्य विद्वान उपस्थित थे
📒 CP MEDIA 🙏







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...