*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🌹
🙏
👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
अधिक से अधिक पौधे लगाएं तथा इनकी देखभाल करें-प्रो. सिंह
एसकेआरएयू द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित
बीकानेर, 9 अगस्त। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय द्वारा रविवार को भीनासर स्थित देवेन्द्र योग संस्थान परिसर में पौधारोपण किया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने कहा कि एक अध्ययन के अनुसार कनाड़ा में प्रति व्यक्ति 10 हजार 163, ग्रीनलैण्ड में 4 हजार 964, आस्ट्रेलिया में 3 हजार 266, अमेरिका में 699 पेड़ हैं। भारत में प्रति व्यक्ति के हिसाब से पेड़ों की संख्या सिर्फ 28 है। वहीं दुनिया में यह औसत 422 पेड़ प्रति व्यक्ति है। हमें इस ओर ध्यान देना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएं तथा इनके संरक्षण का संकल्प लिया जाए। हवा को शुद्ध करने, मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनाए रखने तथा जल संरक्षण की दिशा में पौधारोपण का विशेष महत्व है। प्रत्येक व्यक्ति को इसे समझना चाहिए।
अतिरिक्त निदेशक अनुसंधान (बीज) प्रो. एन. के. शर्मा ने पौधारोपण की सही विधि एवं इनके रखरखाव के तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने मरूस्थलीय क्षेत्र में खेजड़ी की उपयोगिता के बारे में बताया। इस दौरान खेजड़ी के 50 तथा अन्य वनौषधीय पौधे लगाए गए। संस्थान के मुख्य प्रबंधक डाॅ. देवाराम काकड़ ने संस्थान की गतिविधियों के बारे में बताया। कुलपति ने संस्थान द्वारा संचालित निःशुल्क विद्यालय एवं गौशाला का अवलोकन किया।

✍️
📒 CP MEDIA 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...