*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🌹
🙏
👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
बीकानेर। कोरोना काल में किये गये जनसेवा कार्यों की संगठन ई पुस्तिका का विमोचन शनिवार को प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने वर्जुअल काफ्रेन्सिंग के जरिये किया। इस दौरान प्रदेशभर में एक साथ कार्यक्रमों का आयोजन कर इस ई पुस्तिका को प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया। बीकानेर में जिला देहात कार्यालय में भी एक आयोजन कर इसका प्रसारण किया गया। इस दौरान नोखा विधायक बिहारीलाल विश्नोई,देहात अध्यक्ष ताराचंद सारस्वत,पूर्व संसदीय सचिव डॉ विश्वनाथ,पूर्व जिलाध्यक्ष जालमसिंह भाटी,सहीराम दुसाद,महामंत्री कुंभाराम सिद्व,जिला उपाध्यक्ष आसकरण भट्टड़,शिव प्रजापत,जिला मंत्री देवीलाल प्रजापत,श्याम पंचारिया,कोजूराम मेघवाल,सवाई सिंह तंवर,भवानी प्रकाश आदि मौजूद रहे। सारस्वत ने बताया कि श्री डूंगरगढ़,खाजूवाला,लूणकरनसर,नोखा,कोलायत के सभी 22 मण्डलों में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना काल के लॉकडाउन अवधि में किये गए जनसेवा कार्यों को चिर स्थाई रखने के लिए ई- पुस्तिका में समाहित किया। साथ ही पत्रकार बंधुओं का कोरोनाकाल की विपरीत परिस्थितियों में जनता के बीच मुश्किल परिस्थिति में मौजूद रहना एंव मिडिया के माध्यम से सही दिशा निर्देशन के लिए कोरोना कर्मवीर के तहत भारतीय जनता पार्टी जिला बीकानेर देहात द्वारा सम्मान किया गया। सारस्वत के मार्गदर्शन में बीकानेर जिले में लॉक डाउन अवधि में जरूरतमन्द लोगों के लिए सूखा राशन व जरुरत के सामान वितरित की गई। जिसमें जिला एंव मण्डल अध्यक्ष सहित पार्टी के कार्यकर्ता दिन रात अपने अपने क्षेत्र में लगे रहे। साथ ही 22 मंडलों में भोजन वितरण,मास्क,सेनेटराइज का वितरण आदि कार्य भी किये गये।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...