*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🌹
🙏
👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
’गंदगी मुक्त भारत’सप्ताह की हुई शुरूआत
बीकानेर, 8 अगस्त। जिले के ग्रामीण क्षेत्र मंे शनिवार से ’गंदगी मुक्त भारत’सप्ताह की शुरूआत हुई। पहले दिन शनिवार को ई-मित्र रात्रि चैपाल होगी।
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की जिला समन्वयक ऋतुराज मेहला ने बताया कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार ने व्यवहार परिवर्तन अभियान ’गंदगी मुक्त भारत’ सप्ताह मनाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में 8 अगस्त से 15 अगस्त तक यह अभियान चलेगा। इस दौरान जिले में स्वच्छता और स्वास्थ्य पर सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए गांव स्तर पर सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए आमजन को प्रेरित किया जायेगा।
मेहला ने बताया कि 9 अगस्त को गांव के मुखिया के नेतृत्व में अभियान के दौरान एकल उपयोग प्लास्टिक इकट्ठा करना और उसे अलग किया जायेगा। 10 अगस्त को पंचायतों के सार्वजनिक भवनों में श्रमदान से सफेदी एवं साफ सफाई और ओडीएफ प्लस के बारे में शिक्षा जागरूकता का कार्यक्रम होगा। उन्होंने बताया कि 11 अगस्त को गांव में दीवार लेखन दिवस मनाया जायेगा। इसमें सभी गांव में स्वच्छता के लिए जन आंदोलन का माहौल पैदा किया जाय 12 अगस्त को गांव में श्रमदान, वृक्षारोपण होगा। 13 अगस्त को ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता (6 कक्षा से 8) व निबंध प्रतियोगिता (कक्षा 9 से 12) ’गंदगी मुक्त मेरा गांव’ पर आधारित होगी। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य और स्वच्छ अभियान चलाया जायेगा। उन्हांेने बताया कि 15 अगस्त को आमसभा में ओडीएफ प्लस गांवों की घोषणा की जायेगी।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...