*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🌹
🙏
👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
एक शाम देश के नाम कार्यकम हेतु कलाकार आमंत्रित
09 अगस्त 2020 बीकानेर। महात्मा गांधी की एक सौ पचासवीं जयन्ती समारोह के अर्न्तगत अगस्त क्रान्ति सप्ताह का आयोजन जिला प्रशासन के माध्यम से किया जा रहा है, जिसमें 15 अगस्त को शाम 6.00 बजे रवीन्द्र रंगमंच बीकानेर पर एक शाम देश के नाम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जायेगी। सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड बीकानेर के सहसंयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में बीकानेर के कलाकार प्रस्तुति हेतु सादर आमंत्रित है। मानमहेन्द्रसिंह भाटी ने बताया कि जो भी कलाकार अपनी प्रस्तुति देकर एक शाम देश
के नाम कार्यक्रम का हिस्सा बनना चाहते है, वो अपना नाम एवं प्रस्तुति के संबध में विवरण कार्यालय समय में सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय अथवा राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड कार्यालय डुंगर कॉलेज के पास में 11 अगस्त मंगलवार सांय तक जमा करवा सकते है। कार्यक्रम में देशगीत, नृत्य आदि की एकल एवं सामूहिक प्रस्तुतियां दी जा सकती है। कलाकार की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। सीमित कार्यक्रमों का चयन कमेटी द्वारा किया जायेगा।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...