*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🌹
🙏
👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
जोधपुर । राजस्थान के
जोधपुर जिले में एक ही परिवार के 11
लोगों की मौत से इलाके में सनसनी फैल
गई है. आजतक को मिली जानकारी के
अनुसार सभी 11 लोगों को जहर का
इंजेक्शन देकर मारा गया है. पाकिस्तान से
आए इस हिंदू शरणार्थी बुधाराम परिवार में
कुल 12 लोग थे, जिनमें से अब एक ही
जीवित बचा है. पुलिस का कहना है कि
प्रारंभिक तौर पर मौत की वजह पारिवारिक
झगड़ा लग रहा है मगर इस पूरे मामले की
जांच अभी जारी है. पाकिस्तान से आए
इस हिंदू शरणार्थी का परिवार पिछले तीन
महीने से यहां पर खेती का काम कर रहा
था. इस परिवार के इकलौते जीवित बचे
सदस्य केवल राम ने बताया कि शनिवार
रात सभी लोग खाना खाकर नीलगाय
भगाने खेत गए थे. उसे खेत में ही नींद आ
गई. सुबह जब वह घर लौटा तो पूरा
परिवार खत्म हो चुका था.
पुलिस को शव के पास से जहर की
शीशियां और इंजेक्शन मिले हैं. फिलहाल
पुलिस ने पूछताछ के लिए राम को हिरासत
में लिया है.
शुरुआती पूछताछ में पता चला है
कि केवल राम और उसके भाई रवि की
शादी जोधपुर में एक ही परिवार में हुई थी.
इनकी 4 बहनें थी दो पाकिस्तान से नर्सिंग
का कोर्स करके आई थीं. बाकी दो का
रिश्ता भी जोधपुर के उसी परिवार में हुआ
था, जिस परिवार में भाइयों का रिश्ता हुआ
था. एक बहन पास में ही शादी करके रह
रही थी. पारिवारिक क्लेश काफी दिनों से
चल रहा था, इसी वजह से बुधराम का
एक बेटा वापस पाकिस्तान लौट गया.
दिसंबर 2015 में दोनों ही परिवार
पाकिस्तान से आया था. मृतक का परिवार
भी और जोधपुर में रहने वाला परिवार भी.
इन्हें भारत की नागरिकता नहीं मिली थी,
हालांकि इनका आधार कार्ड बन गया था.
केवल राम का कहना है कि हत्या उसके
ससुराल वालों ने ही करवाई है.
फिलहाल राज्य सरकार ने तय
किया है कि सभी 11 लोगों की मौत का
पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से जोधपुर में
कराया जाएगा. मौत भले ही पारिवारिक
क्लेश की वजह से हुई है मगर परिवारों के
बीच झगड़े की वजह गरीबी है. कुछ दिनों
से दोनों परिवार जादू-टोना, टोटका और
तांत्रिकों के चक्कर में भी फंसा हुआ था.
मरने वाले सभी सदस्यों के नाम
इस प्रकार हैं- बुधाराम-75 साल, श्रीमती
वितरण-70 साल, रवि-35 साल, लक्ष्मी-
38 साल, कुमारी प्यारी- 22 साल,
कुमारी सूरज- 21 साल, दयाल- 10
साल, दानिश- 8 साल, दीया- 5 साल,
जेहन- 13 साल, कुमारी मुकदश- 16
साल.
जहरीली गैस या
जहर खुरानी?
इससे पहले मामले में प्रथम दृष्टया
जहरीली गैस या जहर खुरानी से मौत की
बात कही जा रही है तो वहीं इस बीच अब
एक नई बात इसमें सामने आ रही है
जिसमें सूत्रों से मिली जानकारी के
मुताबिक इस परिवार की एक बहन जो कि
पेशे से नर्स है, यहां अपने भाई को राखी
बांधने के लिए आई थी। इसके बाद यही
रहने लगी कुछ लोगों का यह भी कयास है
कि बहन ने सबसे पहले इन 10 लोगों को
जहरीला इंजेक्शन लगाया। उसके बाद
स्वयं को इंजेक्शन लगा दिया। पुलिस की
जांच के दौरान यह बात सामने आई कि
इस परिवार में कुल 11 लोग थे और एक
बहन यहां आई हुई थी। इसके बाद कुल
12 लोग यहां मौजूद थे, जिनमें से 11
लोगों की मौत हो गई।
हत्या,आत्महत्या, हादसा
सभी दृष्टिकोण से जांच परिवार का एक सदस्य खेत के
नलकूप की तरफ चला गया था और
उसका कहना है कि रात को उसे वहीं पर
नींद आ गई जब वह सुबह आया तो उसने
देखा कि पूरा परिवार मौत की नींद सो
चुका है। फिलहाल हादसे की जगह पर
किसी को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है, जिस
कमरे में यह हादसा हुआ वहां पर भी
पुलिस ने प्रतिबंध लगा दिया है। आपको
बता दें कि पुलिस इस मामले में हत्या
आत्महत्या और हादसे सभी दृष्टिकोण से
जांच कर रही है. पुलिस की ओर से
परिवार में जिंदा बचे एकमात्र सदस्य को
भी शक की निगाह से देख जा रहा है।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏
हिस
युगपक्ष
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...