✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
✍️
📒 CP MEDIA 🙏
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
✍️
उत्तर पश्चिम रेलवे
रेलवे द्वारा माल यातायात बढ़ाने के लिए व्यापार विकास इकाइयों की स्थापना,
व्यापार उद्योग से प्राप्त किसी भी प्रस्ताव का तत्काल क्षेत्रीय स्तर पर विश्लेषण किया जाएगा
रेलवे ने वर्ष 2024 तक अपनी माल यातायात को दोगुना करने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए जोनल एवं मंडल स्तर पर बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट स्थापित करने का निर्णय लिया गया है।
माल ढुलाई आय दोगुनी करके अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए अपने कार्य प्रणाली में बदलाव कर रहा है। इसके लिए रेलवे द्वारा पारंपरिक वस्तुओं की माल ढुलाई तंत्र को मजबूत करने के साथ ही अन्य गैर पारंपरिक माल लदान को भी आकर्षित किया जाएगा। इसके लिए जोनल एवं मंडल स्तर पर स्थापित बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट व्यवसायिकों और उद्योगपतियों से संपर्क कर उन्हें रेलवे के आकर्षक योजनाओं से अवगत कराएगा। व्यवसायिकों को यह बताने का प्रयास किया जाएगा कि रेलवे से माल ढुलाई अन्य परिवहन साधनों से बेहतर और विश्वसनीय होने के साथ ही मितव्ययी भी है।
बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट माल ढुलाई को सरल और सुलभ बनाने के लिए व्यवसायिकों के साथ निरन्तर विचार-विमर्श कर लदान बढ़ाने के लिए प्रस्ताव प्राप्त करेगी। व्यापार उद्योग से प्राप्त किसी भी प्रस्ताव का तत्काल क्षेत्रीय स्तर पर विश्लेषण किया जाएगा और अन्य जोनल रेलवे और रेलवे बोर्ड से यदि आवश्यक हो, तो तुरंत सहायता मांगी जाएगी। बोर्ड स्तर पर स्थापित बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट ऐसे प्रस्तावों की प्राप्ति से एक सप्ताह के समय सीमा मे निर्णय लेगी।
उत्तर पष्चिम रेलवे पर मुख्यालय एवं जयपुर, अजमेर, जोधपुर और बीकानेर मण्डलों मे बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट का गठन किया गया है। इस यूनिट में परिचालन विभाग, वाणिज्य विभाग, यांत्रिक विभाग, इंजीनियरिग विभाग एवं वित्त विभाग से एक-एक वरिष्ठ अधिकारी समेत 5 अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यालय स्तर पर मुख्य माल यातायात प्रबंधक , श्री हिरेश मीना व मंडल स्तर पर वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक इन यूनिटों में समन्वयक का कार्य करेंगे, जिनसे व्यवसायिक व उद्योगपति सीधे संपर्क कर सकते हैं।
उत्तर पष्चिम रेलवे पर समन्वयकों से संपर्क किया जा सकता हैं।
📒 CP MEDIA 🙏
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...