✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
✍️
📒 CP MEDIA 🙏
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
✍️
एसकेआरएयूः केन्द्रीय कृषि मंत्री से मिले कुलपति, विश्वविद्यालय की गतिविधियांे की दी जानकारी
बीकानेर, 10 जुलाई। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर से शिष्टाचार भेंट की। प्रो. सिंह ने श्री तोमर को विश्वविद्यालय के सीड प्रोसेसिंग हब सहित अन्य गतिविधियों के बारे में बताया तथा हाल ही में प्रकाशित पुस्तिका ‘बदलाव की गाथा गाते चित्र’ की प्रति भेंट की।
कुलपति प्रो. सिंह भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उपमहानिदेशक (कृषि प्रसार) डाॅ. ए. के. सिंह से भी मिले तथा विश्वविद्यालय के प्रसार शिक्षा निदेशालय की गतिविधियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा प्रसार गतिविधियां सतत रूप से संचालित की जा रही हैं। लाॅकडाउन के दौरान किसानों से आॅनलाइन संवाद करते हुए आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उन्होंने कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा स्थापित समन्वित खेती प्रणाली इकाईयों के बारे में बताया तथा कहा कि किसानों की आय बढ़ाने में ऐसी इकाईयां प्रभावी साबित हो रही हैं।
कुलपति प्रो. सिंह ने एग्रीकल्चर साइंटिस्ट रिक्रूटमेंट बोर्ड के चेयरमैन डाॅ. ए. के. मिश्रा तथा केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी के कुलपति डाॅ. अरविंद श्रीवास्तव से भी मुलाकात की। इस दौरान कुलपति ने विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित साहित्य भेंट किया।
कोविड-19 जागरुकता कार्यक्रम मंगलवार को
स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में कोविड-19 जागरुकता कार्यक्रम 14 जुलाई को प्रातः 11 बजे कुलपति सचिवालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। आयोजन प्रभारी इंजी. विपिन लढ्ढा ने बताया कि कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह के मुख्य आतिथ्य में होने वाले कार्यक्रम में पूरे विश्वविद्यालय परिसर को सेनेटाइज्ड किया जाएगा। गृह विज्ञान महाविद्यालय की ओर से विश्वविद्यालय के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को मास्क वितरित किए जाएंगे तथा आयुर्वेदिक काढा पिलाया जाएगा। इस दौरान आइसीआसीआइ बैंक की विश्वविद्यालय स्थित शाखा द्वारा सेनेटाइजर वितरित किए जाएंगे।
📒 CP MEDIA 🙏
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...