✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
✍️
https://drive.google.com/file/d/13_jnOk-h7eDqnspy-0RACehQTSr3qF-W/view?usp=drivesdk
📒 CP MEDIA 🙏
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
✍️
कोरोना कर्फ्यू डायरेक्ट इफेक्ट : व्यापारियों ने जताया रोष, बोले - कर्फ्यू हमारे लिए सजा है
दिहाड़ी मजदूरों,ऑटो चालकों,ठेेला लगाने वालों,निजी कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों को भी भुगतना पड़ रहा
खबरों में बीकानेर 🎤📺
बीकानेर। मोहता चौक व्यापार संघ और बीकानेर इलेक्ट्रिक ट्रेड एसोसिएशन सहित विभिन्न व्यापारी संगठनों ने जिला मजिस्ट्रेट की ओर से आज रात नौ बजे से तीन थाना क्षेत्रों में लगाए जा रहे कर्फ्यू का विरोध किया है। संघ के अध्यक्ष घनश्यामललखानी का कहना है कि हम कोरोना रोकथाम के लिए खुद प्रशासन केे साथ हैंं और एडवाइजरी की पालना करते हुए इस भीषण संकट व मंदी के दौर मेंं अपने जरूरी खर्च ही निकालनेे मेंं सफल नहीं हो पा रहे ऊपर से फिर कर्फ्यू कारण कठिनाई बढ़ रही है। सरकार और प्रशासन बिजली पानी के बिल माफ करवाए व कुछ और राहतें छोटे व्यापारियों को मुहैय्या करवाए।
इसी प्रकार बीकानेर इलेक्ट्रिक ट्रेड एसोसिएशन की ओर से कलेक्टर को ज्ञापन भेजकर कर्फ्यू का विरोध जताया गया और छोटे व्यापारियों की पीड़ा बताई गई। एसोसिएशन के सचिव विजय रांका ने बताया कि ज्ञापन के जरिए कलेक्टर को अवगत कराया गया है कि तीन थानों में लगाए जा रहे कर्फ्यू की वजह से शहर का सारा मुख्य बाजार प्रभावित होगा। केन्द्र सरकार की ओर से पहले किए गए लॉकडाउन की वजह से छोटे व्यापारी पहले ही काफी आर्थिक नुक सान उठा चुके हैं। जब से सरकार ने लॉकडाउन हटाया है तब से ही वे अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर सरकार की गाइडलाइन की पूरी पालना कर रहे हैं। इस महामारी के चलते दुकानदार अपने समाज और परिवार के प्रति पूरा ध्यान रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग की पालना कर रहा है और ग्राहकों से भी करवा रहा है। ऐसे में अब कर्फ्यू लगाए जाने से व्यापारियों के हालात और ज्यादा बुरे हो जाएंगे। छोटे व्यापारियों के सामने दुकान का किराया निकालना,बिजली का बिल,कर्मचारियों के वेतन का भुगतान करने जैसी कई समस्याएं हैं। उन्होंने बताया कि अन्य लोगों की गलतियों की सजा व्यापारियों,दिहाड़ी मजदूरों,ऑटो चालकों,ठेेला लगाने वालों,निजी कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों को दिया जाना उचित नहीं हैं। रांका ने बताया कि एसोसिएशन की तरफ से कलेक्टर को सुझाव दिया गया है कि शहर के बाजारों में व्यापारिक गतिविधियों के लिए समय का निर्धारण कर दिया जाए जिससे व्यापार भी चल सकेगा और व्यापारी भी हताहत नहीं होंगे।
देखें इन पत्रों में व्यापारी क्या लिख रहे...
इस लिंक पर क््लि करें और पत्र पढ़ेंhttps://drive.google.com/file/d/13_jnOk-h7eDqnspy-0RACehQTSr3qF-W/view?usp=drivesdk
📒 CP MEDIA 🙏
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...